Airtel लाया यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान, फ्री में मिलेगा Netflix कंटेंट को देखने का मौका
टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को समय-समय पर फायदे प्रदान करती रहती है। ऐसा ही कुछ कंपनी ने इस बार किया है। अगर आप Airtel के कस्टमर्स हैं और Netflix का लाभ उठाना चाहते हैं, तो कंपनी ने आपके लिए एक प्लान तैयार किया है। इस प्लान की वजह से आपको Netflix के कंटेंट को देखने का मौका मिलेगा।
इस प्लान में Netflix के साथ ही आपको डेली डेटा, डेली एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। बड़ी बात यह है कि इस प्लान पर आपको Netflix फ्री में मिल जाएगा, जिसकी वजह से आप बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने का आनंद उठा सकेंगे। यहां हम इस प्लान के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्या है Airtel का यह खास प्लान
Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 84 दिनों वाला यह खास प्लान तैयार किया है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। इस प्लान के साथ Airtel यूजर्स को Netflix ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
Airtel का यह प्लान पूरी वैलिडिटी पीरियड के लिए Netflix Basic सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। साथ ही इस प्लान को लेने पर अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी दिया जा रहा है। लेकिन इस सर्विस के लिए आपके पास 5G सर्विस एक्टिव होनी चाहिए और फोन भी 5G सर्विस को सपोर्ट करने वाला होना चाहिए।
ज्यादा डेटा यूज करने वालों के लिए यूजफुल
अगर आप ऐसे यूजर हैं, जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान ऐसे यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें यूजर्स को 252GB डेटा मिलेगा। यानी आप हर दिन 3GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 3GB डेटा आपके पूरे दिन के लिए काफी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








