Home
News

फ्री में AI के जरिए फ्रॉड कॉल से होगी सुरक्षा; Airtel का नया एआई सॉल्यूशन आएगा काम

Airtel AI-powered Fraud Detection: एयरटेल भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस देती है। कंपनी ने अपने यूजर की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है। इसके तहत कंपनी अपने यूजर के लिए स्कैम का पता लगाने वाला सॉल्यूशन पेश कर रही है।

कंपनी ने इस नए सिस्टम को भारत में अपने 38 करोड़ यूजर बेस को बढ़ते साइबर खतरों से बचाने के लिए एडवांस AI तकनीक से जोड़ा गया है। बीते कुछ सालों में इंटरनेट और स्मार्टफोन के उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में फिशिंग, स्कैम कॉल और मलिशियस लिंक से होने वाले खतरों में तेजी आई है। एयरटेल के नए AI-powered Fraud Detection सिस्टम का काम इस खतरे से सीधे लड़ना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फ्रॉड कॉल से सिक्योर रखेगा Airtel का नया AI सॉल्यूशन

रीयल-टाइम स्कैम ब्लॉकिंग

ये एक ऐसा टूल है, जो स्कैम का पता लगाने के काम आएगा। ये टूल रियल टाइम में नुकसान पहुंचाने वाली वेबसाइट्स और स्कैम लिंक को ऑटोमेटिकली पहचानने और ब्लॉक करने में सक्षम होगा। इसमें अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं जिनमें OTT ऐप, ईमेल, व्हाट्सएप, वेब ब्राउजर, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम और SMS शामिल हैं।

जब भी कोई यूजर फ्लैग की गई वेबसाइट तक पहुंचने का प्रयास करता है, तो सिस्टम उन्हें ब्लॉक करने का कारण बताते हुए वार्निंग पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। इससे यूजर्स को बिना किसी मैन्युअल कार्रवाई की जरूरत के तुरंत सूचित और संरक्षित किया जाता है।

फ्री में मिलती है सुविधा

सबसे खास बात ये है कि कंपनी की ये सुविधा फिलहाल फ्री में मिल रही है। सुरक्षा बिना किसी एक्स्ट्रा लागत के सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए शुरू की जा रही है, जो ऑटोमेटिकली काम करेगा। यूजर्स को इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए कोई ऐप इंस्टॉल करने या कोई एक्स्ट्रा स्टेप लेने की जरूरत नहीं है।

साइबर क्राइम से मिलेगी सिक्योरिटी

भारत में साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को स्वीकार करते हुए, एयरटेल ने एक मल्टी-लेयर खतरा पहचान प्रणाली विकसित की है जो डोमेन फिल्टरिंग और रीयल-टाइम लिंक ब्लॉकिंग करती है। प्लेटफॉर्म नए स्कैम की स्ट्रेटजी से अपडेट रहने के लिए AI का उपयोग करता है।

भारती एयरटेल के एमडी गोपाल विट्टल ने कहा कि हाल के कुछ सालों में हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जहां कस्टमर्स अनजाने में साइबर स्कैम का शिकार हो गए हैं। ऐसे में हमारे इंजीनियरों ने इनका पता लगाने वाला एक समाधान तैयार किया है ताकि हमारे उपयोगकर्ता इंटरनेट ब्राउज़ करते समय पूरी तरह से सुरक्षित रहें। ऐसा करने से उन्हें एक सिक्योर डिजिटल एक्सपीरियंस मिलेगा।

FAQs
Ai - पॉवर्ड फ्रॉड डिटेक्शन के इस्तेमाल के लिए क्या कोई ऐप को डाउनलोड करना होगा या फीचर को एक्टिवेट करना होगा?

ये फीचर ऑटोमेटिकली काम करेगा। यूजर्स को इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए कोई ऐप इंस्टॉल करने या कोई एक्स्ट्रा स्टेप लेने की जरूरत नहीं है।

Airtel AI-फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के लिए यूजर्स को कितने पैसे देने होंगे?

अच्छी बात ये है कि इसके लिए यूजर्स को कोई भी पैसे नहीं देनें होंगे, और ये सुविधा सभी एयरटेल यूजर के लिए पूरी तरह से फ्री है।

कैसे काम करेगा Airtel का नया सिस्टम?

एयरटेल के नए AI-powered Fraud Detection सिस्टम ऑटोमेटिकली स्पैम कॉल और SMS का पता लगाएगा और यूजर को इसकी जानकारी देगा।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel brings new AI-powered Fraud Detection for user safety from fraud and scam calls
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X