Airtel ने पेश किए दो सस्ते प्लान, मात्र 199 रुपये खर्च कर पाएं अनलिमिटेड डेटा के साथ ये सबकुछ

अगर आप भी Airtel broadband यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। जिसके तहत मात्र 199 रुपये खर्च कर आप इस प्लान को ले सकते हैं और दि खोलकर डाटा यूज कर सकते हैं। तो आइए आपको इस प्लान के बारें में आगे डिटेल्स में समझाते हैं।
एयरटेल 199 ब्रॉडबैंड स्टैंडबाय प्लान
दरअसल एयरटेल ने ब्रॉडबैंड सर्विस Airtel Xstream Fiber ने अपने यूजर्स के लिए Broadband Standby Plans लॉन्च किए हैं। इस प्लान के तहत आप और अन्य कई फायदों का लाभ ले सकते हैं। एयरटेल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत मात्र 199 रुपये है, जो कंपनी का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान माना गया है। एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान को तहत यूजर्स को 10Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा का दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्लान में फ्री कॉलिंग की सुविधा भी यूजर्स को दी जा रही है । इसके साथ कंपनी फ्री Wi-Fi router भी प्रोवाइड करा रही है। Airtel का यह लेटेस्ट सस्ता प्लान कम से कम 5 महीने के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 1,674 रुपये होगी। साथ ही इसमें 500 रुपये का वन-टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज भी यूजर्स को देना होगा। आपको बता दें, इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी फ्री राउटर भी दे रही है।
एयरटेल 399 ब्रॉडबैंड स्टैंडबाय प्लान
इसके बाद अगर बात एयरटेल के दूसरे प्लान की करें तो उसके लिए आपको 399 रुपये तक खर्च करने होंगे। इस प्लान के तहत भी यूजर्स को वाई-फाई राउटर फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 199 वाले प्लान के जैसे इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा 10Mbps स्पीड के साथ दिया जाएगा। इस प्लान को खास बनाने के लिए कंपनी ने एडिशनल बेनेफिट्स के तौर पर इसमें एक्स्ट्रीम बॉक्स, फ्री वाई-फाई राउटर और 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स को शामिल किया है। 399 रुपये का यह प्लान आपको 5 महीने की अवधि के साथ मिलेगा, जिसकी कीमत 3000 रुपये होगी।
वहीं एयरटेल के अन्य ब्रॉडबैंड प्लान्स की बात करें तो अगला प्लान आपको 499 रुपये में मिलेगा। जिसमें कंपनी आपको 40Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा , लोकल और एसटीडी कॉल और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








