Home
News

एयरटेल का ये है अगला कदम, ऐसे देगा जियो को मात

एयरटेल ने जानकारी दे है कि कंपनी टेलीनॉर का अधिग्रहण कर रही है।

By Agrahi

टेलिकॉम सेक्टर में इस वक़्त जियो का बोलबाला है। हर किसी की जुबान पर रिलायंस जियो का ही नाम है। यूज़र्स जियो के ऑफर से बेहद प्रभावित हैं। किसी को मुफ्त कॉलिंग तो किसी को 24 घंटों का फ्री डाटा ऑफर भा रहा है। अब जियो ने अप्रैल से अपने प्लान की भी घोषणा कर दी है। यह नए प्लान भी यूज़र्स को पसंद आए हैं।

रिलायंस जियो की इसी प्लानिंग को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल भी एक सॉलिड प्लान के साथ तैयार है। जियो के प्लान की घोषणा के बाद एयरटेल ने एक काउंटर किया और 100 रु में 10जीबी डाटा ऑफर पेश किया है। अब कंपनी टेलीनॉर का अधिग्रहण करने की तैयारी में है।

एयरटेल का ये है अगला कदम, ऐसे देगा जियो को मात

बिजनेस स्टैडर्ड ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारती एयरटेल नॉर्वे की टेलीकॉम कंपनी टेलीनॉर के इंडिया ऑपरेशन को 7 हजार करोड़ रुपये में खरीदने की तैयारी की है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि भारती एयरटेल टेलीनॉर इंडिया को सात सर्कल- आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (इस्ट), उत्तर प्रदेश (वेस्ट) और असम में खरीदेगी।

एयरटेल की इस घोषणा के बाद से ही शेयरों में 52 हफ्ते का सर्वोच्च स्तर देखा गया और यह बीएसई में 10.93 फीसदी तेजी के साथ 400.65 के स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई में इसके शेयरों में 11 फीसदी की तेजी देखी घई और यह सालभर के पीक लेवल को दिखाते हुए 401 रुपए के स्तर पर आ गया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel buys telenor, rise in shares. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X