Airtel 4G स्मार्टफोन 10 अक्टूबर तक होगा लॉन्च, कीमत 2000 रुपए
भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच 4G स्मार्टफोन को लेकर काफी कॉम्पिटीशन चल रहा है। जियो के बाद कई कंपनिया मार्केट में 4जी फोन उतार चुकी हैं, वहीं कई कंपनियां 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि एयरटेल इस साल दिवाली से पहले 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत जियोफोन से भी कम होगी।

अब रिपोर्ट आई है कि एयरटेल अपने 4जी स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की पूरी तैयारी कर चुका है और ये फोन अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल अगले सप्ताह तक इस फोन को लॉन्च कर देगा। इस फोन की कीमत 2000 रुपए होगी। कहा जा रहा है कि एयरटेल जियो को 4जी फोन के जरिए कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
इस फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4 इंच की डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और क्वॉडकोर प्रोसेसर होगा। फोन में फ्रंट और रियर कैमरा होंगे। कहा जा रहा है कि फोन में 1500 एमएएच क बैटरी हो सकती है। वहीं ये एंड्रॉइड नॉगट 7.0 ओएस पर चलेगा।
इस फोन के साथ कंपनी डाटा और वॉयस कॉल ऑफर जैसे बेनिफिट प्लान भी पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications








