Home
News

Airtel यूजर्स को लगेगा जल्द ही तगड़ा झटका, टैरिफ में होगी बढ़ोतरी

अगर आप भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के यूजर्स हैं तो आपको एक बार झटका लगने वाला है। दरअसल पिछले साल नवंबर में टेलीकॉम दिग्गज Airtel ने भारत में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय भी बाकी टेलीकॉम प्लेयर्स ने बढ़ोतरी की थी। वहीं अब, टेलीकॉम दिग्गज देश में टैरिफ बढ़ोतरी के दूसरे दौर में जाने की योजना बना रही है। लेकिन अगले 3-4 महीनों में ऐसा देखने को मिलेगा।

Airtel यूजर्स को लगेगा जल्द ही तगड़ा झटका, टैरिफ में होगी बढ़ोतरी

अगले कुछ महीनों में Airtel बढ़ा सकता है अपने टैरिफ को

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के प्रबंध निदेशक और भारत और दक्षिण एशिया के सीईओ गोपाल विट्टल ने कंपनी की तिमाही आय कॉल के बाद विश्लेषकों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2022 में कीमतों में बढ़ोतरी का एक और दौर होने की उम्मीद है। "मुझे 2022 में भी टैरिफ वृद्धि की उम्मीद है। यह अगले 3-4 महीनों में नहीं होगा तो इसी साल के कैलेंडर में बढ़ोतरी तो की जायेगी।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि "बेशक, यह प्रतियोगियों की गतिशीलता द्वारा निर्धारित किया गया था। जैसा कि हमने हाल के दिनों में किया है, हम नेतृत्व करने से नहीं हिचकिचाएंगे।" इससे यही लगता है कि इसी साल आने वाले महीनों में एयरटेल एक बार फिर से अपने टैरिफ में वृद्धि करता हुआ देखा जाएगा।

एयरटेल ने 2021 की तीसरी तिमाही के अपने तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि उसके नेट प्रॉफिट में 2.8% की गिरावट आई है, जो 830 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 854 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालाँकि, कंपनी का समेकित राजस्व Q3 2021 के दौरान 12.6% बढ़कर 29,867 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2020 की तिमाही में यह 26,518 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, एयरटेल का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) पिछली तिमाही में बढ़कर 163 रुपये हो गया है।

वोडाफोन आइडिया भी करेगा टैरिफ में वृद्धि

हालांकि आपको यह भी बता दें कि एयरटेल ही नहीं है जो इस साल टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही है। जबकि वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के सीईओ रविंदर टक्कर ने 2022 की तीसरी तिमाही के लिए तिमाही राजस्व की घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी 2022 या 2023 में अपने 4G प्लान्स के लिए टैरिफ बढ़ाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel CEO hints another tariff hike in 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X