Home
News

फ्लाइट यात्रियों के लिए किसी खास सुविधा में जुटी एयरटेल कंंपनी

टेलिकॉम सेक्टर वाकई में बदल रहा है। आज के समय में हम अपने बजट के हिसाब से अपने लिए बेस्ट प्लान को चुन सकते हैं। वहीं, कंपनी प्लान के साथ अपने यूजर्स को और भी काफी सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। बता दें, अब इंडो टेलीपोर्ट्स यानी एयरटेल ने घरेलू एवं विदेशी विमानों में उड़ान के दौरान कॉलिंग तथा डेटा सेवाएं देने के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

फ्लाइट यात्रियों के लिए किसी खास सुविधा में जुटी एयरटेल कंंपनी

इसी मामले के चलते टेलिकॉम मामले से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने फ्लाइट में कॉलिंग और डेटा यूज करने के लाइसेंस के लिए दूरसंचार विभाग के पास आवेदन किया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।

पिछले साल से शुरू हुए लाइसेंस

ह्यूज्स कम्यूनिकेशन इंडिया कंपनी देश में इन-फ्लाइट एंड मैरीटाहालांकइम कनेक्टिविटी (आईएफएमसी) लाइसेंस पाने वाली पहली कंपनी बन गई है। सरकार ने आईएफएमसी लाइसेंस के बारे में पिछले साल दिसंबर में अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने साल 2017 में फ्लाइट में कॉलिंग और डेटा यूज करने के संदर्भ में कंसल्टेशन पेपर जारी किया था।

जिसके बाद से ही 2018 में इस संबंध में लाइसेंस को जारी किया जा रहा है। हालांकि फ्लाइट में मोबाइल कनेक्टिविटी पर सुरक्षा एजेंसी ने काफी सवाल उठाए हैं। जिसके चलते सभी पक्षों से राय जानने के बाद ही ट्राई टेलीकॉम कंपनियों को इसके लिए लाइसेंस जारी करेगी। देखना अब यह है कि क्या इंडो टेलीपोर्ट्स यानी एयरटेल को यह लाइसेंस मिल पाएगा या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telecom is providing more and more facilities to its users with a company plan. Now, Airtel has applied for licenses for calling and data services during domestic and foreign aircrafts. However this information has not yet been given by the company.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X