एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में दिया 20% का डिस्काउंट
एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहकों को कुछ छुट देने का फैसला किया है। एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड के मासिक प्लान को एक साल तक के लिए खरीदने पर 20 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया है। इसके अलावा अगर ग्राहक मासिक प्लान को 6 महीने के लिए खरीदते हैं तो उन्हें 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि यह सेवा उन सभी सर्किलों के लिए है जहां ऑपरेटर अपनी ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करते हैं।

दरअसल, रिलायंस जियो कंपनी भी ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च करने जा रही है। जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं के ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी नए यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है। जियो की तरफ से यूजर्स को जियो टीवी एक्सेस के अलावा 100 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पेश की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो मोबाइल नेटवर्क के बाद अब ब्रॉडबैंड में भी एयरटेल के लिए समस्या पैदा हो जाएगी।
जियो ने दो साल पहले टेलीकॉम क्षेत्र में आकर तहलका मचा दिया। उन्होंने मोबाइल इंटरनेट को काफी सस्ता कर दिया और वॉयस कॉल को अनलिमिटेड फ्री कर दिया। जिसके बाद बाकी कंपनियों को भी अपना बाजार बचाने के लिए कॉलिंग और इंटरनेट प्लान को सस्ता करना पड़ा। अब नेटवर्क के बाद बारी ब्रॉडबैंड की है। जियो कंपनी अब ब्रॉडब्रैंड में अपने कदम रखने जा रही है और यही वजह है कि एयरटेल अपने प्लान में ग्राहकों को छूट देने लगी है।
इसी के मद्देनजर एयरटेल ने अब ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए ऑफर्स लेकर आने का प्लान बनाया है। एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड प्लान में छूट देकर मौजूदा ग्राहक आधार को बनाए रखना चाहता है। एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव के साथ यूजर्स को मासिक प्लान एक साल तक के लिए लेने पर 2,199 रुपए की जगह 1,758 रुपए पड़ेगा। इसमें 300Mbps स्पीड और 1200जीबी एफपीयू लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अमेजन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। वहीं इसी प्लान को अगर आप 6 महीने के लिए लेंगे तो यह आपको 1,866 रुपए का पड़ेगा। एयरटेल ब्रॉडबैंड के अन्य बेहतर ऑप्शन के लिए आप एयरटेल की वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








