Home
News

ठप्प हुआ Airtel का नेटवर्क, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel का नेटवर्क अचानक ठप्प हो गया है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें मोबाइल फोन सर्विस (56%) से जुड़ी रही हैं। इसके बाद मोबाइल इंटरनेट (26%) और नो सिग्नल (18%) की दिक्कतें यूजर्स ने रिपोर्ट कीं।

ठप्प हुआ Airtel का नेटवर्क

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 3:30 बजे से नेटवर्क समस्या तेजी से बढ़ी और अब तक Downdetector पर 3000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इस आउटेज का असर देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत कई अन्य जगहों पर देखने को मिला। हमारे ऑफिस में भी एयरटेल यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच, Airtel ने भी स्थिति पर बयान जारी करते हुए कहा कि, हम इस समय नेटवर्क आउटेज का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम समस्या को दूर करने और सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही है। असुविधा के लिए हम दिल से माफी चाहते हैं। धन्यवाद, टीम Airtel

इधर, परेशान यूजर्स ने Elon Musk के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर शिकायतों की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने मीम्स और तंजभरे पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। अचानक हुए इस आउटेज ने सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं। यूजर्स एयरटेल पर खूब मीम शेयर कर रहे हैं।

@iKaushikBhatti नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा- आप कैसी घटिया सेवा दे रहे हैं। अगर इसे ठीक से नहीं चला पा रहे तो इसे हमेशा के लिए बंद कर दीजिए। पहले जो रिफंड देने का वादा किया था, वो भी अब तक नहीं मिला। अब फिर से नेटवर्क बंद हो गया। मैं आपका कनेक्शन बंद कर रहा हूँ। वहीं एक यूजर ने लिखा मैं पिछले कई घंटों से परेशानी में हूं, एयरटेल का नेटवर्क काम नहीं कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X