Airtel DTH यूजर्स आज रात तक अपने पसंदीदा चैनलों का करें चयन: TRAI
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 1 फरवरी से डीटीएच और केबल टीवी सब्सक्रिप्शन को कारगर बनाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। नए मूल्य निर्धारण के तहत, ग्राहकों को अपनी पसंद के 100 या अधिक चैनलों को 31 जनवरी से पहले यानि आजतक में चुनना होगा।

जिसके बाद वह 1 फरवरी से चैनल के अनुसार शुल्क भर सकते हैं। इस नियम के चलते यूजर्स को उस चैनल के पैसे भरने की जरुरत नहीं पडेगी, जिसे वह देखते भी नहीं है। बता दें, नए नियम के चलते Airtel, Sun Direct, Dish TV और Tata Sky सभी ने अपने मूल्य को तय कर लिया है। अगर यूजर्स अपने टीवी बिल का अनुमान जानना चाहते हैं, तो इसके लिए TRAI ने एक Channel Selector ऐप को भी लॉन्च कर दिया है। जो यूजर्स की पूरी मदद करेगा।
Airtel DTH के चैनल
ट्राई का Channel Selector ऐप एक वेब एमुलेटर है जो यूजर्स को 'A La Carte' 'के आधार पर चैनल जोड़ने देता है और फिर देखता है कि बिल कितना ऊपर जाता है। यूजर्स को Base Plan 'चुनने की जरुरत है। जिसमें फ्री-टू-एयर (एफटीए) चैनल शामिल हैं। फिर, आप 'A La Carte' 'के आधार पर ब्रॉडकास्टर पैक या अपने डी 2 बी प्रदाता द्वारा क्यूरेट किए गए अन्य चैनल चुन सकते हैं। इसके अलावा कॉम्बो टॉप अप पैक भी हैं, जिसे आप बेस बैक के ऊपर हासिल कर सकते हैं। यह आपको समझने में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, तो चलिए इसके बारे में बात करते हैं।
स्टेप 1. अगर आप एयरटेल की सेवा का आनंद उठा रहे हैं तो सबसे पहले आपको airtel.in/s/selfcare?normalLogin पर जाना होगा। जिसके बाद आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा।
स्टेप 2. इसके बाद, airtel.in/s/selfcare/DTH/SubscriberNumber/001/change-base-x पर जाएं। जहा आपको "Airtel Recommend Packs" दिखाई देंगे। बता दें, अगर आपको इस रिकमंडेशन को नहीं लेना चाहते तो कंपनी ने Broadcaster Bouquet, और A La Carte के दो ऑपशन भी उपलब्ध कराए हैं।
स्टेप 3. Broadcaster Bouquet ऑपशन के साथ यूजर्स Zee, Sony, Star और दूसरे चैनलों द्वारा दिए जा रहे चैनलों का सिलेक्शन कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते तो आप airtel.in/digitaltv/topups पर जाकर हिंदी एंटरटेनमेंट, इंग्लिश मूवी, म्यूजिक जैसे कई कैटेगरी के पैक को चुनें। बता दें, इन पैक्स की प्राइसिंग एसडी चैनलों और एचडी चैनलों से अलग है।
स्टेप 4. वहीं दूसरा ऑपशन A La Cart का मिलता है। जहां यूजर्स इंडिविजुअल चैनल को चुनकर अपना एक पैक बना सकते हैं। बता दें, एयटेल कंपनी एक और ऑप्शन दे रहा है जहां आप अपने मोबाइल फोन से QR code स्कैन करके चैनल पैक को एक्टीवेट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








