Home
News

Airtel यूजर्स की मौज! अब हवाई यात्रा में भी इंटरनेट का मिलेगा मजा, कंपनी ने लॉन्च किए In Flight Roaming प्लान

Airtel In-Flight Roaming Packs: अगर आप भी एयरटेल (Airtel) यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को लिए एयरटेल इन-फ्लाइट रोमिंग पैक (Airtel In-Flight Roaming Pack) लॉन्च किया है।

दरअसल हवाई यात्रा के दौरान लोगों को इंटरनेट कनेक्शन ना होना सबसे बड़ा टेंशन होता है। जिसे खत्म करते हुए, देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अब एक नए रास्ता निकाला है, जिससे यात्री हवाई सफर के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Airtel यूजर्स की मौज!,  कंपनी ने लॉन्च किए In Flight Roaming प्लान

एयरटेल अपने इन प्लान में कस्टमर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट, ब्राउजिंग और कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। इन डेटा पैक के साथ ही उपभोक्ता सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग के अलावा अपने जरूरी काम भी यात्रा के दौरान कर सकेंगे।

एयरटेल के इस नए इन-फ्लाइट प्लान की कीमत शुरूआती कीमत 195 रुपये तय की गई है। इस प्लान में उपभोक्ता को 250MB डेटा, 100 मिनट Outgoing कॉल और 100SMS मिल रहे हैं।

Airtel यूजर्स की मौज!,  कंपनी ने लॉन्च किए In Flight Roaming प्लान

वहीं अगर आपको इससे ज्यादा बेनिफिट्स चाहिए तो आपको 595 रुपये वाले प्लान लेना होगा, जिसमें 1GB तक डेटा और 100 मिनट वॉइस कॉल के साथ SMS की भी फैसलिटी मिल रही है।

आपको बता दें, इस सर्विस के लिए एयरटेल ने Aeromobile के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने इस प्लान में 19 इंटरनेशनल एयरलाइन को फिलहाल कवर किया गया है, जिससे यूजर्स यात्रा के दौरान इंटरनेट से कनेक्ट रह सकेंगे।

Airtel यूजर्स की मौज!,  कंपनी ने लॉन्च किए In Flight Roaming प्लान

Postpaid Plans: एयरटेल के 195 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की वैधता 24 घंटे तक है। इसमें आपको 250MB डेटा, 100 मिनट कॉलिंग और 100SMS मिलेंगेॉ।

इसके अलावा 295 रुपये वाले एयरटेल प्लान की भी वैलिडिटी 24 घंटा है। लेकिन इसमें ग्राहक को 500MB डेटा, 100 मिनट वॉइस कॉल और 100SMS मिलेंगे।

वहीं 595 रुपये वाले एयरटेल इन-फ्लाइट पोस्टपेड प्लान की भी वैधता 24 घंटे की है। लेकिन इसमें 1 जीबी डेटा के साथ 100SMS, 100 मिनट वॉइस कॉल की फैसलिटी मिल रही है।

Prepaid Plans: 195 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 24 घंटे है। जिसमें आपको 250MB डेटा, 100 मिनट वॉइस कॉल और 100SMS सुविधाएं मिलेगी।

कंपनी के 295 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड पैक की वैधता भी 24 घंटे की होगी। इस पैक में ग्राहक को 500MB डेटा, 100SMS, वॉइस कॉल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

वहीं इसके 595 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 घंटा है। जिसमें आपको 1 जीबी डेटा, 100SMS और 100 मिनट वॉइस कॉल मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The starting price of Airtel In-Flight Roaming Pack is Rs 195.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X