एयरटेल धमाका: सिर्फ 198 रुपए में रोज मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में सभी कंपनियों के बीच डेटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर जो कंपनियां दूसरी कंपनियों को काउंटर करने हुए नए प्लान पेश कर रही हैं। गुरुवार को ही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 199 रुपए में 28जीबी डेटा प्लान पेश किया था। इसे काउंटर करते हुए शुक्रवार को भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी 198 रुपए में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए डेटा का प्लान पेश किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 28जीबी डेटा दिया जाएगा।

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए हर रोज 1जीबी डेटा 3जी/4जी की स्पीड पर दिया जाएगा। यानी इस प्लान में यूजर को 28जीबी डेटा दिया जाएगा। एयरटेल ने इस प्लान को सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के लिए पेश किया है। बता दें कि वोडाफोन ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 199 रुपए का डेटा और कॉलिंग प्लान पेश किया है।
इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए रोजाना 250 मिनट फ्री कॉल मिलेंगे। यूजर्स हफ्ते में 1,000 मिनट फ्री कॉल कर पाएंगे और ये लिमिट खत्म होने के बाद 30 पैसे प्रति मिनट कॉल के लिए चार्ज किया जाएगा। वोडाफोन ने ये प्लान दिल्ली-NCR सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए होगी।
वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स एक हफ्ते में 300 से अधिक (यूनिक) अलग-अलग नंबरों पर कॉल नहीं कर सकेंगे। अगर 300 यूनिक नंबर की लिमिट पार करते ही 30 पैसे प्रति मिनट पर चार्ज किया जाएगा। बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 349 रुपए वाला प्लान पेश किया। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल ऑफर किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications