Home
News

Airtel धमाका : 99 रुपए में 28 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

By Neha Kashyap

पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने कॉम्पिटीटर कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक बार फिर प्रीपेड डेटा प्लान पेश किया है। ये प्लान मौजूदा सभी कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा डेटा फायदे के साथ आता है। एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 99 रुपए का टैरिफ प्लान पेश किया है, जिसमें कंपनी 28 जीबी इंटरनेट डेटा 4 जी स्पीड पर दे रही है। एयरटेल ने अपने इस प्लान के जरिए रिलायंस जियो को काउंटर करने की कोशिश की है।

Airtel धमाका : 99 रुपए में  28 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

एयरटेल के 99 रुपए के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1 जीबी डेटा यानी कुल 28 जीबी डेटा 4 जी स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स) का भी फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान में यूजर्स को कुल 100 एसएमएस मिलेंगे। फिलहाल ये कंफर्म नहीं है कि कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को एसएमएस बैनेफिट्स देगी या नहीं। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों के लिए एयरटेल के सभी ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

एयरटेल ने ये प्रीपेड प्लान रिलायंस जियो के 98 रुपए के प्रीपेड प्लान को काउंटर करते हुए पेश किया है। जियो का 98 रुपए का प्लान जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को 2.1GB इंटरनेट डेटा 4जी स्पीड पर मिलता है। डेटा की डेली लिमिट 0.15GB होगी, जिसके पूरा होने के बाद यूजर को 64Kbps स्पीड मिलेगी। इस प्लान में यूजर को 140 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सबस्क्रिप्शन मिलता है।

बता दें कि एयरटेल चुनिंदा यूजर्स को 99 रुपए के प्लान में 28 जीबी डेटा की जगह 31 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स) और हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। ये ऑफर आपके मोबाइल नंबर पर उपलब्ध है या नहीं ये जानने के लिए *121*1# डायल कर चैक कर सकते हैं।

किसी भी भाषा को Hindi में कैसे बदलें - Gizbot

इससे पहले भारती एयरटेल अपने प्रीपेड प्लान को 5 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश करती थी, जिसमें यूजर्स को 2 GB डेटा 3G/4G स्पीड पर मिलता था। इस प्लान में न तो कंपनी कॉलिंग ऑफर करती है न हीं यूजर्स को एसएमएस फ्री मिलते थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel is Offering 31GB of 4G Data at Just Rs. 99 for Selected Prepaid customers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X