Home
News

Airtel यूजर्स अब फ्लाइट में भी ले सकेंगे इंटरनेट का मजा

By Gizbot Bureau

एयरटेल यूजर्स के लिए एक अच्‍छी खबर है। कंपनी अब अपने सभी यूजर्स को देसी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में हाईस्पीड इंटरनेट डाटा कनेक्टिविटी देगी। एयरटेल ने एक वैश्विक संगठन से हाथ मिलाया है। जिसके बाद से यूजर्स आसानी से सफर के दौरान इंटरनेट का लुत्‍फ उठा पाएंगे। एयरटेल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, सीमलेस एलायंस नाम के इस वैश्विक संगठन में वनवेब, एयरबस, डेल्टा और स्प्रिंट शामिल हैं, एयरटेल भी इसमें शामिल हो गया है।

Airtel यूजर्स अब फ्लाइट में भी ले सकेंगे इंटरनेट का मजा

अब इंटरनेट ऊपर हवा में भी काम करेगा। ये सभी मिलकर सैटलाइट तकनीक के जरिए फ्लाइट में भी हाई-स्पीड डेटा कनेक्टिविटी देंगे। बयान में कहा गया है कि एयरटेल सीमलेस एलायंस में शामिल हो गया है जो मोबाइल ऑपरेटरों और एयरलाइंस के बीच इनोवेशन का नया युग शुरू करेगा। साथ ही मोबाइल ऑपरेटरों को एयरलाइन केबिन में अपनी सेवाएं बढ़ाने के लिए सशक्त बनाएगा।

आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने हाल ही में घरेलू उड़ानों में मोबाइल कनेक्टिविटी को मंजूरी दी है। जल्द ही इसका पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। इस वैश्विक पहल की घोषणा बार्सिलोना में हुई। इन 5 फाउंडिंग मेंबर्स के अलावा इंडस्ट्री के दूसरे ऑपरेटर्स भी जुड़ेंगे। सीमलेस एलायंस के सभी सदस्य मिलकर डाटा एक्सेस का इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने और लागत को कम करने के लिए काम करेंगे।

एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा कि इस नवाचारी प्लेटफॉर्म का एक संस्थापक सदस्य बनकर एयरटेल गौरवान्वित है। अब वैश्विक स्तर पर एयरटेल नेटवर्क के 37 लाख यूजर्स विमान में हाई स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। एयरटेल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है, जिसके एशिया और अफ्रीका के 16 देशों में ऑपरेशंस हैं।

ये भी पढ़ें- 500 रुपए में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 5 बेस्ट पोस्टपेड प्लान

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel joins global alliance to bring high speed data connectivity in flight.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X