Airtel के इस प्लान पर मिल रहा है 140 जीबी डेटा, वॉयस कॉल और SMS भी
टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर जारी है, जिसमें हर रोज कंपनियां प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए डेटा और टैरिफ प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में एयरटेल एक बार फिर लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा बैनेफिट वाला प्लान लेकर आई है। एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्मटमर्स के लिए 140 जीबी डेटा पेश किया है। ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेट मिलेगा। डेटा के अलावा कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस का फायदा भी दे रही है।

एयरटेल ने 140 जीबी डेटा प्लान 449 रुपए में पेश किया है। इसमें यूजर्स को 70 दिनों के लिए हर रोज 2 जीबी डेटा 4जी इंटरनेट स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल मिलेंगे और हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को एयरटेल ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो पैक की वैलिडिटी डेट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
बता दें कि इसके पहले एयरटेल अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 448 रुपए का टैरिफ प्लान लॉन्च कर चुकी है। ये प्लान 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 82 दिनों के लिए हर रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग जिसमें लोकल-एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल शामिल हैं और 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। अब कंपनी ने 0.6GB डेटा बैनेफिट्स के साथ प्लान लॉन्च किया है।
लंबे समय की वैधता के साथ आने वाले एयरटेल के अन्य प्लान की बात करें, 399 रुपए के प्लान की वैलडिटी 70 दिनों की है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1 जीबी डाटा की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, लोकल एसटीडी व रोमिंग और हर रोज 100 लोकल व नेशनल मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन के लिए होगी।

एयरटेल के 509 रुपए के प्लान में 448 रुपए के प्लान की तरह हर रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग जिसमें लोकल-एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल शामिल हैं और 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। बता दें कि इन सभी प्लान पर यूजर्स को एयरटेल के सभी ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications