Home
News

Airtel के इस नए प्लान में Zee5, Airtel Xstream, Shaw Academy और Wynk Music भी फ्री

Airtel कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान अपने यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 289 रुपए है। इस प्लान में भी एयरटेल कंपनी ने अपने यूज़र्स को काफी फायदा दिया है। आइए आपको इस प्लान और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

289 रुपए का नया प्लान

289 रुपए का नया प्लान

Airtel कंपनी का ये प्लान 289 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा देती है। इसके साथ-साथ इस प्लान में यूज़र्स को रोज अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इन सभी के साथ-साथ कंपनी इस प्लान में अपने यूज़र्स को Zee5 का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इस प्लान की वैधता की बात करें तो आप 289 रुपए के इस प्लान के सभी फायदों का लाभ 28 दिनों तक उठा पाएंगे।

79 रुपए में Zee5

79 रुपए में Zee5

इस प्लान के अलावा भी एयरटेल कंपनी ने एक 79 रुपए का टॉप अप वाउचर मार्केट में लॉन्च किया है। इस वाउचर की बात करें इसमें भी कंपनी Zee5 का की प्रीमियम मेंबरशिप दे रही है और इसकी वैधता 30 दिनों की है। हालांकि आपको बता दें कि आमतौर पर Zee5 के मेंबरशिप के लिए 99 रुपए प्रति महीने का एक टॉप-अप आया करता था।

रोमिंग भी अनलिमिटेड

रोमिंग भी अनलिमिटेड

289 रुपए के एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ-साथ रोज 100 एसएमएस, अनलमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इिके साथ-साथ यूज़र्स को इस प्लान में रोमिंग कॉल की सुविधा भी साथ में ही मिलती है। रोमिंग के लिए यूज़र्स को किसी भी तरह का एक्सट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

Shaw Academy और Wynk Music भी फ्री

Shaw Academy और Wynk Music भी फ्री

इन सुविधाओं के अलावा इस प्लान में Zee5 प्रीमियम तो है ही, इसके साथ-साथ Airtel Xstream की प्रीमियम मेंबरशिप मिलती है। एयरटेल एक्सट्रीम के बारे में बता दें कि इसमें 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और बहुत सारे फिल्में भी देखने को मिलती है। इस प्लान में यूज़र्स को Shaw Academy और Wynk Music का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Launched 289 Rs. Prepaid Plan with Unlimited Calling, Data and Free Zee5, Wynk Music, Airtel Xstream
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X