मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुरू हुई Airtel की यह नई सेवा
भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने हाल ही में अपनी VoLTE सेवा शुरू की है। इस सेवा को एयरटेल ने मुंबई में इसी साल सितंबर में लॉन्च किया था। अब 4G VoLTE सेवा कंपनी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लॉन्च कर दिया है।

भारती एयरटेल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर धर्मेंद्र खजुरिया ने कहा कि 'अपनी VoLTE सेवा को आगे बढ़ाते हुए हम अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 4जी नेटवर्क में इसे जोड़ रहे हैं '। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे यूज़र्स इस एडवांस टेक्नोलॉजी का लाभ उठाएं।
एयरटेल VoLTE सेवा को कि 4G पर काम करती है, यूज़र्स को वॉयस कॉल की हाई डेफिनिशन क्वालिटी का लाभ देगी, इससे यूज़र्स को फ़ास्ट कॉल सेटअप टाइम भी मिलेगा।
VoLTE का मतलब है Voice over LTE, यह अब एक नया प्रोटोकॉल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 3जी और 2जी कनेक्शन के कई गुना ज्यादा बेहतर वॉयस क्वालिटी देती है।
हाल ही में एयरटेल ने एक 799 रुपए का प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान में यूज़र्स को 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 3जीबी डाटा हर दिन मिलेगा। यह नया प्लान 3जीबी डाटा प्रतिदिन के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ भी आता है। इस नए ऑफर को यूज़र्स 799 रुपए में पा सकते हैं। इसमें यूज़र्स को डाटा के मिलेगा और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल्स भी मिलेगी।
नया प्लान एयरटेल के प्रीपेड यूज़र्स के लिए ही है। इस प्लान में सबसे मजेदार बात यह है कि एयरटेल के 4जी और 3जी दोनों यूज़र्स इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह प्लान अधिक डाटा इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए एकदम सही है।


Click it and Unblock the Notifications







