Jio effect: एयरटेल के इस प्लान में 40GB डेटा के साथ कई ऑफर्स
टेलीकॉम कंपनियां इस समय एक दूसरे को अपने ऑफर्स और सर्विस के जरिए पीछे छोड़ने में लगी हुई हैं। सभी टेलीकॉम कंपनियों में दो पॉपुलर कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल एक दूसरे को टक्कर देने के लिए हर रोज नए प्लान पेश कर रही हैं।
अब एयरटेल जियो के पोस्टपेड प्लान को काउंटर करते हुए नए प्लान पेश कर रही है। कंपनी ने 499 रुपए का नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है, जो यूजर्स को 40 जीबी तक डेटा और कई ऑफर के साथ आएगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 499 रुपए है। ये प्लान जियो के 509 रुपए के पोस्टपेड प्लान को काउंटर करते हुए पेश किया गया है। ये प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल्स मिलते हैं।
फ्री कॉलिंग के अलावा इस प्लान में ग्राहक को 40GB 3G/4G डेटा भी मिलता है। एयरटेल का ये प्लान डेटा रोल ऑवर फैसिलिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स हर महीने बचे हुए डेटा को अगले महीने इस्तेमाल कर सकते हैं।
साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को फ्री 1 साल का अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन, Wynk TV सब्सक्रिप्शन और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन की सुविधा मिलेगी।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि एयरटेल ने इस प्लान को सीधे-सीधे जियो के 509 रुपए के प्लान को काउंटर करते हुए पेश किया है, जो 60 जीबी डेटा के साथ आता है।
नी जियो के इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल के मुकाबले 20 जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल्स के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को जियो के सभी ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








