Home
News

लंबी बातों के लिए Airtel लाई वॉयस ऑनली प्लान

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर जारी है, जिसका फायदा सबसे ज्यादा कस्टमर्स को हुआ है। इसी क्रम में प्रायवेट सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए वॉयस ऑनली प्लान पेश किया है। जैसा की प्लान के नाम से पता चलता है कंपनी ने इस प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड वॉयस कॉल दिया है और यूजर्स को किसी तरह के डेटा का फायदा नहीं मिलेगा। एयरटेल के इस वॉयस ऑनली प्लान की कीमत 299 रुपए है, जो 45 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।

लंबी बातों के लिए Airtel लाई वॉयस ऑनली प्लान

कंपनी ने इस प्लान को उन यूजर्स को ध्यान रखते हुए पेश किया है, जो इंटरनेट के लिए किसी और नेटवर्क डेटा या वाईफाई का सहारा लेते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 45 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा मिलेगा। इसके अलावा 45 दिनों तक हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस का भी फायदा मिलेगा। अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि इस प्लान में एसएमएस का फायदा रोमिंग में लिया जा सकेगा या नहीं।

प्रीपेड के अलावा एरयरटेल पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए भी किफायती प्लान पेश कर रहा है। बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने एयरटेल अपने 1,199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में पहले 90 जीबी डेटा उपलब्ध कराती थी लेकिन अब आपको 120 जीबी डेटा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एयरटेल ने अपने 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में भी डेटा को बढ़ाया है। जिसमें 40 जीबी ज्यादा डेटा दिया जा रहा है। जो हर महीने 100 जीबी तक डेटा की कुल मात्रा लेता है। एयरटेल पोस्टपेड के यह दोनो प्लान कंपनी की माइप्लान इन्फिनिटी पोस्टपेड योजनाओं के अंतर्गत आती हैं, और वे डेटा रोलओवर सुविधा भी देता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी यूजर्स अपने पोस्टपेड अकाउंट में 500GB तक डेटा स्टोर कर सकता है। एयरटेल इंडिया ने अपने 499 रुपये और 649 रुपये के पोस्टपेड प्लान में भी सुधार किए हैं। इन योजनाओं में मुफ्त ऐड-ऑन कनेक्शन दिया गया है जो एयरटेल पोस्टपेड योजनाओं को बहुत ज्यादा हाइलाइट करते हैं। बता दें, वोडाफोन रेड ने अपने सस्ते प्लान में कोई बदलाव नहीं किए हैं। जबकि एयरटेल ने अपने 3 प्लान में बदलाव किए हैं।

अगर वोडाफोन और एयरटेल के प्लान की तुलना की जाए तो एयरटेल का 1,199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान वोडाफोन रेड के 1299 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से बेहतर है, क्योंकि वोडाफोन अपने 1299 रुपये वाले प्लान में 100 जीबी डेटा दे रही है तो वहीं, एयरटेल 1199 रुपये वाले प्लान में 120 जीबी डेटा दे रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Launched Voice Only Plan and its kind prepaid plan which offers voice only benefits and no data benefits with 45 Days Validity at rs 299.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X