एयरटेल ने अफ्रीका में लांच की 4जी सर्विस
भारती एयरटेल ने अफ्रीका में अपनी पहली 4जी सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा सेशल्स में शुरू की गई है। कंपनी ने यह जानकारी यहां गुरुवार को एक बयान में दी। बयान में कहा गया है,
एयरटेल ने यह सेवा फ्रीक्वेंसी डिवीजन-लांग टर्म इवोल्यूशन (एफडी-एलटीई) पर आधारित अत्याधुनिक नेटवर्क पर शुरू की। इससे सेशल्स अफ्रीका के दक्षिणी देशों में इस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला पहला देश बन गया। यह यह अफ्रीका में एयरटेल का पहला वाणिज्यिक एलटीई नेटवर्क है।" सेवा बुधवार शाम लांच की गई।
कंपनी ने कहा कि हालाकि अवसंरचना नई है, फिर भी यह मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा की बढ़ती मांग को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम है। प्रथम चरण में यह नेटवर्क 10 हजार एलटीई उपभोक्ताओं को सेवा देगा।

एयरटेल अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन डि फारिया ने कहा, "पहले से ही हम अफ्रीका में सबसे बड़े क्षेत्र में 3जी सेवा देने वाली कंपनी हैं और अफ्रीका के 17 देशों में मौजूद हैं। अब हमें इस बात की खुशी है कि इस अत्याधुनिक एलटीई नेटवर्क को बिछाकर अफ्रीका में 4जी सेवा के लिए प्रौद्योगिकी मानक स्थापित कर अग्रणी योगदान कर रहे हैं।
भारती एयरटेल ने भारत में भी सबसे पहले अप्रैल 2012 में 4जी सेवा लांच की थी। एयरटेल अब देश में 15 शहरों में 4जी सेवा दे रही है। ये शहर हैं : बेंगलुरू, चण्डीगढ़, मोहाली, पंचकुला, लुधियाना, जालंधन, कोलकाता, अमृतसर, कपूरथला, फगवारा, होशियारपुर, नागपुर, पटियाला, पुणे और नासिक।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications