एयरटेल माई वाईफाई डिवाइस में मिलते हैं शानदार प्लान्स, जानें आपके लिए क्यों हैं यह परफेक्ट गैजेट?
एयरटेल बिजनेस, Bharti Airtel की एक ब्रांच है, जो कॉर्पोरेट सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसमें एक वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस प्रदान करती है, जिसका नाम 'एयरटेल माई वाईफाई' (Airtel My WiFi) है। एंटरप्राइज या कॉरपोरेट कस्टमर्स के लिए एयरटेल माई वाईफाई के चार प्लान उपलब्ध हैं। ये प्लान्स 299 रुपये से शुरू होते हैं और 499 रुपये तक मिलते हैं। हाई एन्ड प्लान्स Google वर्कशॉप बेनिफिट और बहुत सारे डेटा के साथ मिलते हैं।

एयरटेल माई वाईफाई डिवाइस एक बहुत ही सरल और उपयोग में आसान गैजेट है। आइए प्लान्स के बारे में कुछ गहराई से जानते हैं। और जानेंगे कि आपके लिए सबसे अच्छा प्लान कौनसा रहेगा।
एयरटेल माई वाईफाई (Airtel My WiFi) के खास प्लान्स की डिटेल्स
पहला माई वाईफाई एयरटेल प्लान 299 रुपये प्रति माह के साथ आता है। इस प्लान के साथ, एयरटेल 100 एसएमएस के साथ 30GB मासिक डेटा प्रदान करता है। कस्टमर्स के पास सभी प्लान के साथ अपनी खरीदारी में डोंगल जोड़ने का ऑप्शन भी मिलता है। फिर, 349 रुपये के प्लान के साथ, यूजर्स को 100 एसएमएस के साथ 40GB तक डेटा मिलता है। इनमें से कोई भी प्लान कस्टमर्स को कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं देता है।
वहीं एयरटेल माई वाईफाई में एक प्लान 399 रुपये का है जो 60GB डेटा और 100 एसएमएस के साथ आता है। यह प्लान यूजर्स को Google वर्कप्लेस तक एक्सेस प्रदान करता है। अंत में, 499 रुपये का प्लान है जिसके साथ कंपनी 100GB डेटा, 100 एसएमएस और Google वर्कप्लेस तक एक्सेस प्रदान करता हैं।
ध्यान दें कि इन सभी प्लान्स की कीमतों में टैक्स शामिल नहीं हैं। यूजर्स को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डोंगल भारती एयरटेल के 4जी नेटवर्क से जुड़ा है।
एयरटेल माई वाईफाई डिवाइस क्या है?
यह एक साधारण वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस है जो आपको कहीं भी जाने पर इंटरनेट से जुड़े रहने में मदद करता है। ध्यान दें कि आज अधिकांश स्मार्टफोन पहले से ही वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने की क्षमता के साथ आते हैं। लेकिन यह सिर्फ भारती एयरटेल के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए बनाया गया एक डेडिकेटेड डिवाइस है।
डिवाइस पीछे से ओपन होता है जहां आप Airtel का सिम कार्ड लगा सकते हैं। यह आपकी जेब या बैग के अंदर बहुत आसानी से फिट हो सकता है, आप इसे अपने साथ कहीं भी यानी लाइब्रेरी, पार्क, कार्यालय, कॉलेज, या अधिक स्थानों पर ले जा सकते हैं।
इसमें अच्छी बात यह है कि इंटरप्राइजेस को 18 महीने से डोंगल पर अलग से अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं हैं। Airtel 18 महीने बाद इसे फ्री में उपलब्ध कराएगी। एयरटेल माई वाईफाई डोंगल 2000 रुपये की एकमुश्त कीमत पर अलग से उपलब्ध है।
अगर आप आज एयरटेल बिजनेस माई वाईफाई प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आप टेल्को की वेबसाइट पर जा सकते हैं। ये प्लान आपको एयरटेल कॉरपोरेट पोस्टपेड प्लान्स के तहत लिस्ट किये हुए मिलेंगे।
इस प्रकार यह डोंगल आपके बैकपैक में रखने के लिए एक अच्छा गैजेट हो सकता है। तो अगर आप भी बार बार मोबाइल हॉट स्पॉट को ऑन करने और उससे बैटरी ज्यादा खर्च होने से परेशान हैं तो एयरटेल माई वाईफाई डिवाइस आपके लिए परफेक्ट गैजेट होगा।


Click it and Unblock the Notifications








