एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान, 25 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
Airtel कंपनी ने जम्मू-कश्मीर के लिए एक नया पोस्टपेड प्लान हाल ही में लॉन्च किया था। उस प्लान की कीमत 199 रुपए थी। अब इस प्लान की कीमत 199 रुपए से बढ़ाकर कंपनी ने 249 रुपए कर दी है। हालांकि कंपनी ने इस नए प्लान की कीमत में इतनी जल्दी इजाफा क्यों किया, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Telecom Talk के मुताबिक एयरटेल कंपनी ने अपने इस नए पोस्टपेड प्लान को फिलहाल सिर्फ जम्मू-कश्मीर रीज़न के लिए ही लॉन्च किया है। इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी 25 जीबी डेटा दे रही है, जो कुल एक महीने के लिए है।
अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
इसके अलावा इसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मुहैया करा रही है। इस प्लान में वॉयस कॉल करने के लिए किसी भी तरह का कोई एक्सट्रा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी।
इसके अलावा इस प्लान में एयरटेल के बाकी पोस्टपेड प्लान की तरह गाना सुनने के लिए Wynk Music सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान में एयरटेल कंपनी ने डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी है, जिसके जरिए यूज़र्स अपने प्लान के जरिए हर महीने 25 जीबी से जितना कम डेटा यूज़ करेंगे उतना जमा होते जाएगा। यूज़र्स इस तरह से अधिकतम 200 जीबी तक इंटरनेट डेटा को जमा कर सकते हैं।
जियो के प्लान से टक्कर
आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के इस प्लान को जियो कंपनी का एक प्लान टक्कर दे सकता है। जियो कंपनी का भी एक 199 रुपए का पोस्टपेड प्लान है, जो फिलहाल जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि सभी सर्किलों में उपलब्ध है। इस वजह से यूज़र्स एयरटेल के 249 रुपए की प्लान की जगह जियो का 199 रुपए का प्लान लेना ज्यादा पसंद कर सकते हैं।
हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि 2016 में जियो के आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों के बीच को प्राइस वॉर शुरू हुई थी, वो अब खत्म होती दिख रही है। हालांकि टेलिकॉम के बारे में जानने वाले जानकारों का मानना है कि 2020 के साल में सभी कंपनियों के प्लान की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। आप जानते ही हैं कि पिछले कुछ महीनों से ऐसा ही हो रहा है। अब देखना होगा कि 2020 के नए साल और नए दशक में भारतीय टेलिकॉम में क्या-क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications








