अब एयरटेल फोन में फ्री चलाएं फेसबुक
एयरटेल ने नए साल से पहले ही अपने उपभोक्ताओं को फ्री फेसबुक एक्सेस का तोहफा दे दिया है। अगर आप एयरटेल के प्री पेड कस्टमर हैं जो 1 महिने तक अपने मोबाइल में बिना किसी चार्ज के फ्री फेसबुक एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा फेसबुक को 9 भारतीय भाषाओं में प्रयोग किया जा सकता है इनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

कुछ समय पहले एयरटेल ने लावा फोन के लिए 3 महिनों तक फ्री फेसबुक और ट्विटर एक्सेंस का ऑफर दिया था। नए ऑफर के तहत एयरटेल कस्टमर फोटो अपलोड करने के साथ अपना स्टेट्स अपडेट कर सकते हैं उसमें कमेंट लिख सकते हैं। एयरटेल कस्टमर को फेसबुक ऑफर एक्सेस करने के लिए m.facebook.com पर रजिस्टर करना होगा। इसमें लिए यूजर को 20 एमबी का डेटा मिलेगा।
एयरटेल के नए ऑफर का लाभ एंड्रायड, आईओएस और विंडो फोन यूजर उठा सकते हैं। अपने फोन में फ्री फेसबुक एक्सेस रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।


Click it and Unblock the Notifications







