सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर एयरटेल दे रहा है 10जीबी 4जी डाटा
रिलायंस जियो के आकर्षक ऑफर्स के बाद से सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने यूज़र्स के लिए एक से एक ऑफर्स पेश कर रही हैं। एयरटेल भी इस कोशिश में लगी है, इसी क्रम में एयरटेल ने अब एक नया और बेहद आकर्षक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल सैमसंग के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर 10जीबी 4जी डाटा दे रही है, जिसके लिए आपको केवल 250 रुपए चुकाने होंगे।
आपको बता दें कि यह ऑफर सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ के कुछ सिलेक्टेड स्मार्टफोन्स पर ही दिया जाएगा। हालाँकि न ही एयरटेल और न ही सैमसंग इसकी स्पस्ट जानकारी दी है कि वो कौन से डिवाइस होंगे जिनपर यह ऑफर दिया जाएगा।
एयरटेल रिटेल आउटलेट
इस ऑफर को पाने के लिए सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ के यूज़र्स अपने पास के एयरटेल रिटेल आउटलेट पर जाकर पता कर सकते हैं कि किस डिवाइस पर यह ऑफर उपलब्ध होगा।
वेबसाइट पर जा सकते हैं!
साथ ही एयरटेल स्टोर पर ही आप इस ऑफर को एक्टिवेट करने की जानकारी भी पा सकते हैं। इसके अलावा www.offers.airtel.com जाकर भी इसकी जानकरी ले सकते हैं। इसके लिए आपको एयरटेल का इंटरनेट इस्तेमाल करना होगा, न कि वाईफाई।
नया ऑफर!
भारती एयरटेल के डायरेक्टर अजय पुरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, 'हम सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ के साथ यह ऑफर पेश कर काफी खुश हैं। हमें लगता है यह पार्टनरशिप यूज़र्स के लिए काफी मददगार होगी।'
10जीबी 4जी
इस ऑफर के तहत एयरटेल सैमसंग के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर 10जीबी 4जी डाटा दे रही है, जिसके लिए आपको केवल 250 रुपए देने होंगे।
अन्य खबरें
फोन के वीक सिग्नल से हैं परेशान तो अभी करें ये 5 जरुरी काम!
रिलायंस के नए जियोफाई डिवाइस के साथ जियो सिम और 4जी डाटा मुफ्त
''कालिंग का नया तरीका'' लांच किया रिलायंस ने


Click it and Unblock the Notifications








