4G स्मार्टफोन पर Airtel दे रहा है 1,800 रुपए कैशबैक
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने स्मार्टफोन ब्रांड चीनी स्मार्टफोन ब्रांड itel के साथ पार्टनरशिप की है। एयरटेल ने "Mera Pehla Smartphone" मुहिम के तहत आईटल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी में एयरटेल आईटल के चुनिंदा 4जी स्मार्टफोन पर 1800 रुपए कैशबैक दे रहा है।
ये स्मार्टफोन itel A44, itel A44Pro और itel S42 हैं, जिन्हें खऱीदने पर एयरटेल यूजर्स को 1800 रुपए कैशबैक का फायदा मिलेगा, जिसके बाद इन स्मार्टफोन को क्रमश: 3,999 रुपए, 5,399 रुपए और 6,699 रुपए में खरीदा जा सकेगा। ये कैशबैक यूजर्स को उनके माय एयरटेल ऐप के वॉलेट में मिलेगा।

कैसे मिलेगा 1800 रुपए कैशबैक
1 सबसे पहले अपने आईटेल स्मार्टफोन में एयरटेल 4जी सिम लगाएं और फोन स्टार्ट करें।
2 अब My Airtel ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड करें और उसे रजिस्टर्ड करें।
3 रजिस्टर्ड करने के 24 घंटे के अंदर यूजर्स के अकाउंट में 50 रुपए की कीमत के 36 रिचार्ज वाउचर क्रेडिट हो जाएंगे।
4 इन कूपन का इस्तेमाल यूजर्स 199 रुपए और उससे ज्यादा कीमत के टैरिफ प्लान को रिचार्ज कराने में कर सकेंगे।
5 My Airtel ऐप के जरिए प्रत्येक रिचार्ज पर यूजर्स एक कैशबैक वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अमेजन के साथ करार किया है, जिसके तहत एयरटेल अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध 4G स्मार्टफोन पर कैशबैक दे रही है। अमेजन इंडिया पर मौजूद 65 एक्सक्लूसिव 4जी स्मार्टफोन पर एयरटेल 2000 रुपए का कैशबैक दे रहा है, जो 36 महीने के लिए वैलिड होगा। इस ऑफर में अमेजन से शाओमी, वनप्लस, सैमसंग, हॉनर, एलजी, मोटोरोला और लिनोवो जैसे कई स्मार्टफोन को किफायती दामों पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावाअमेजन इंडिया की वेबसाइट से 169 रुपए का रिचार्ज कराने पर 600 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
इसके लिए कस्टमर को सबसे पहले अमेजन इंडिया से एक्सक्लूसिव 4G स्मार्टफोन डाउन पेमेंट पर खऱीदना होगा। इसके अलावा इस ऑफर का लाभ लेने के लिए कस्टमर को एयरटेल प्रीपेड कस्टमर्स होना जरूरी है।
स्मार्टफोन खरीदने के बाद यूजर को पहले 18 महीने में 3500 रुपए का रिचार्ज कराना होगा, जिसके बाद यूजर को 500 रुपए कैशबैक मिलेगा। इसके बाद 3500 रुपए के रिचार्ज कराने होंगे, जिस पर यूजर को 1500 रुपए कैशबैक मिलेगा। इस तरह यूजर के पास 36 महीने में 2000 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा।

इसके अलावा अमेजन इंडिया यूजर को 600 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक दे रही है। इसके लिए यूजर्स को अमेजन इंडिया की वेबसाइट से एयरटेल का 169 रुपए के प्लान के 24 रिचार्ज कराने होंगे। 600 रुपए का कैशबैक यूजर के अमेजन पे बैलेंस में हर महीने 25 रुपए के हिसाब से 24 महीने तक अमेजन आएगा। 169 रुपए के प्लान में यूजर को 28 जीबी डेटा और अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉल मिलता है। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








