Home
News

Airtel दे रहा है फ्री इंटरनेट डेटा, सिर्फ ये यूजर्स ऐसे उठा सकते हैं फायदा

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर्स की पेशकश करता रहता है और अब अपने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स को तीन दिनों के लिए 1GB डेटा फ्री इंटरनेट देना शुरू किया है ताकि ज्यादा यूजर्स अट्रैक्ट हो सकें। यह मौका उन्हें दिया जा रहा है जिनके पास पहले से कोई स्मार्ट प्लान है। आइये इस प्लान के बारे में जानते हैं विस्तार से।

Airtel दे रहा है फ्री इंटरनेट डेटा, सिर्फ ये यूजर्स ऐसे उठा सकते हैं फायदा

एयरटेल दे रहा है इन प्रीपेड यूजर्स को फ्री इंटरनेट डेटा

OnlyTech की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट प्लान पर ग्राहकों को Airtel द्वारा फ्री डेटा वाउचर के रूप में दिया जा रहा है। एयरटेल थैंक्स ऐप में 'Coupen' सेक्शन में ऑफर को क्लैम किया जा सकता है।

भारती एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को उनके अकाउंट में जोड़े गए फ्री डेटा वाउचर के बारे में एक टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से सूचित कर रही है। क्लैम न किए जाने पर यह 1 जून, 2022 को अपने आप खारिज हो जाएगा। Airtel आमतौर पर 99 रुपये के स्मार्ट पैक पर फ्री ऑफर का बेनिफिट दे रहा है। यह मूल रूप से उन्हें अगली बार रिचार्ज करने पर अनलिमिटेड प्लान के साथ रिचार्ज करने के लिए अट्रैक्ट करने के लिए है।

अगर कोई यूजर वाउचर को क्लैम करता है, तो उसे 15 मिनट के भीतर उसके खाते की शेष राशि में जोड़ दिया जाएगा। ऑपरेटर उस नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज भी भेजेगा।

Airtel ने हाल ही में पेश किए थे ये नए प्लान्स

Airtel दे रहा है फ्री इंटरनेट डेटा, सिर्फ ये यूजर्स ऐसे उठा सकते हैं फायदा

गौरतलब हो कि, एयरटेल ने हाल ही में 399 रुपये और 839 रुपये के प्लान लॉन्च किए थे जिसमें फ्री Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के 399 रुपये के प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल का बेनिफिट दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को Disney+ Hotstar Mobile का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है और Airtel के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

जबकि अगर 839 रुपये के प्लान की बात करें, तो एयरटेल का 839 रुपये का प्लान 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। Airtel के 399 रुपये वाले प्लान की तरह यह प्लान भी तीन महीने के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड फोन कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ मिलता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Offering 1GB Free Data To Select Users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X