जियो इफ़ेक्ट: एयरटेल का नया ऑफर, 1000जीबी डाटा फ्री
एयरटेल का नया ऑफर, एक साल के लिए फ्री मिलेगा 1000जीबी डाटा ऑफर।
भारत में टेलिकॉम वॉर पिछले कुछ समय थोड़ी सुस्त सी हो गई है। लगता है अब सारा ध्यान ब्रॉडबैंड सेवा की ओर है। इसलिए एयरटेल ने अपने यूज़र्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने एक साल का डाटा फ्री देने का नया ऑफर पेश किया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल अपने यूज़र्स के लिए 1000जीबी का अतिरिक्त डाटा फ्री दे रही है, यह ऑफ़र दिल्ली और एनसीआर के ग्राहकों के लिए है जिन्होंने 16 मई या उसके बाद एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवा ली है।
एयरटेल के इस ऑफर को पाने के लिए चार प्लान दिए गए हैं। 1099 रुपए, 1299 रुपए, 1499 रुपए और 1799 रुपए के इन प्लान्स में 1000जीबी का अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इसके अलावा एक 899 रुपए का भी प्लान है जिसमें यूज़र्स को 750 डाटा एक साल के लिए मिलता है।

1099 रुपए के प्लान में 40एमबीपीएस स्पीड और 90जीबी डाटा मिलता है। 1,299 रुपए के प्लान में 100एमबीपीएस स्पीड और 125जीबी डाटा मिलता है। 1,499 रुपए और 1,799 रुपए के प्लान में 100एमबीपीएस स्पीड और 160जीबी/220जीबी डाटा मिलता है।
एयरटेल का यह आकर्षक ऑफर रिलायंस जियो के जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को काउंटर करने के लिए है। एयरटेल ने हाल ही में वी-फाइबर सेवा दी है जो कि 100एमबीपीएस तक की स्पीड देती है। एयरटेल के मौजूदा ग्राहकों को इस सेवा के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








