Home
News

एयरटेल इन स्मार्टफोन पर दे रहा है 1500 रुपए कैशबैक

By Neha

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने हाल ही में चुनिंदा स्मार्टफोन पर कैशबैक का ऐलान किया था। अब इस क्रम में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी शामिल हो चुकी है। एयरटेल ने सैमसंग के स्मार्टफोन कैशबैक देने का ऐलान किया है।

एयरटेल का ये कैशबैक प्लान 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम का हिस्सा है, जिसके लिेए कंपनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के साथ पार्टनरशिप की है। इस मुहिम के तहत एयरटेल सैमसंग के स्मार्टफोन पर 1500 रुपए का कैशबैक देगी।

एयरटेल इन स्मार्टफोन पर दे रहा है 1500 रुपए कैशबैक

एयरटेल सैमसंग की पार्टनरशिप के तहत सैमसंग के जे सीरिज के 4 स्मार्टफोन को खऱीदने पर 1500 रुपए का कैशबैक देगी, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017), सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो हैंडसेट शामिल हैं।

इन स्मार्टफोन को खऱीदने के बाद 24 महीनों के अंदर 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को पहले 12 महीने के 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा। हालांकि इसके लिए यूजर को कम से कम 2500 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। वहीं अगले 12 महीनों में यूजर को 1,200 रुपए का कैशबैक मिलेगा औऱ कैशबैक पाने के लिए 12 महीनों के दौरान 2,500 रुपए कीमत का रीचार्ज कराना होगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) की कीमत 6,990 रुपए है। कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 5,490 रुपए रह जाएगी। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम भी 11,990 रुपए की जगह 10,490 रुपए की कीमत में मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन की बात करें, तो इस फोन की कीमत 13,900 रुपए है। कैशबैक के बाद ये फोन 12,400 रुपए में मिल जाएगा। गैलेक्सी जे7 प्रो 19,900 रुपए कीमत पर आता है। एयरटेल कैशबैक ऑफर के बाद ये स्मार्टफोन 18,400 रुपए कीमत पर मिलेगा।

इसके साथ ही सभी स्मार्टफोन पर एयरटेल का स्पेशल रिचार्ज प्लान भी वैलिड होगा, जिसमें यूजर को एक महीने के लिए रोजाना 1जीबी डेटा औऱ अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी की सुविधा मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Offers 1500 rupees Cashback on Selective Samsung 4G Smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X