नया स्मार्टफोन खरीदने पर अब एयरटेल इन यूजर्स को देगा 6000 रुपये का कैशबैक
भारती एयरटेल, भारत में डिजिटल विकास को बढ़ावा देने की अपनी पहल में, यूजर्स को 6,000 रुपये तक के बेनिफिट की पेशकश कर रहा है, जब यूजर्स लगभग 12,000 रुपये तक का स्मार्टफोन खरीदते हैं। यूजर्स को यह लाभ प्रदान करने के लिए कंपनी ने प्रमुख ब्रांडों के 150 से अधिक स्मार्टफोन को शॉर्टलिस्ट किया है। लेकिन कुछ नियम और शर्तें हैं जो कस्टमर्स को अपनी ओर से पूरी करनी होती हैं।

ऑफ़र लागू होने के लिए, नया स्मार्टफोन खरीदने वाले Airtel यूजर्स को कंपनी के 249 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड पैक से रिचार्ज करना होगा। यह रिचार्ज लगातार 36 महीने (3 साल) तक होता रहना चाहिए।
भारती एयरटेल 3 वर्षों में दो भागों में ऑफर करेगी 6,000 रुपये का बेनिफिट
Bharti Airtel 36 महीनों की अवधि में दो भागों में 6,000 रुपये का कैशबैक लाभ देगी। 2,000 रुपये का पहला कैशबैक यूजर्स को तब दिया जाएगा जब वे कंपनी के 249 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड पैक के साथ लगातार 18 महीने का रिचार्ज पूरा करेंगे। इसके अलावा, बची हुई राशि जो 4,000 रुपये है, यूजर्स को तब दी जाएगी जब उन्होंने 249 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड प्लान के साथ 36 महीने की रिचार्जिंग की अवधि पूरी कर ली हो।
हालांकि आपको बता दें कि एयरटेल अपने यूजर्स को इतना ही बेनीफिट नहीं देगी बल्कि 4,800 रुपये का मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट बेनिफिट भी देने जा रही है। 12,000 रुपये से ज्यादा या उससे कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए स्क्रीन बदलने की अनुमानित लागत 4,800 रुपये है।
एयरटेल के प्रीपेड पैक के साथ, यूजर्स फ्री एयरटेल थैंक्स बेनिफिट भी प्राप्त करने के हकदार हैं, जिसमें एक फ्री Wynk संगीत मेंबरशिप, एक महीने के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन, और बहुत कुछ शामिल है।
स्मार्टफोन पर कैशबैक का बेनिफिट देने के लिए, भारती एयरटेल ने भारत की कुछ प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन ऑफर कंपनी के ओवरऑल रिविन्यु को बढ़ावा देना है। इस प्रकार यदि आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो Airtel के स्टोर से खरीदकर कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








