एयरटेल का नया ऑफर रेडमी नोट 4जी के साथ डबल इंटरनेट डेटा फ्री
श्याओमी रेड मी 4जी मॉडल पर डबल डेटा ऑफर दे रही है। अगर आप एयरटेल स्टोर से श्याओमी रेडमी नोट 4 खरीदते हैं तो आपको 4जी सिम के साथ 4 जी डेटा 3जी के दामों में मिलेगा।
पढ़ें: क्या है कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, कौन-कौन सी खासियतें हैं इसमें ?
श्याओमी पहली बार ऑफलाइन अपनी डिवाइस लांच कर रहा है। अगर आपके शहर में 4जी सर्विस नहीं मगर फिर भी आप आगे के लिए 4जी रेडमी नोट लेना चाहते हैं इसके लिए आपको जो भी 4जी डेटा फोन के साथ मिलेगा वहीं डेटा आप 3जी में भी प्रयोग कर सकते हैं। जैसे ही आपके फोन में 4जी सिगनल मिलने लगेगा आप 3जी डेटा को 4जी में प्रयोग कर सकते हैं। रेडमी नोट 4जी वर्जन भारत में 9,999 रुपए में आप खरीद सकते हैं,

रेडमी नोट 4जी में दिए गए फीचर
5.5 इंच की टच स्क्रीन
13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
5 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा
1.6 गीगाहर्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 MSM8928 कॉटेक्स ए7 क्वॉड कोर प्रोसेसर
वाईफाई
4जी
64 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
एफएम रेडियो


Click it and Unblock the Notifications








