Home
News

9,900 रुपए में घर ले आएं 65,900 रुपए वाला Galaxy S9+

By Neha Kashyap

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ऑनलाइन स्टोर्स पर सैमसंग गैलेक्सी S9 और सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस की रेंज पेश की है। यहां कंपनी सैमसंग के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने पर यूजर्स को डाउन पेमेंट ऑप्शन, इंस्टेंट फायनेंस और बंडल ऑफर पेश कर रही है।

एयरटेल के इस ऑफर के तहत यूजर्स गैलेक्सी S9 प्लस पर को सिर्फ 65,900 रुपए में घर ला सकते हैं।

9,900 रुपए में घर ले आएं 65,900 रुपए वाला Galaxy S9+

भारती एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वाणी वैंकटेश ने इस ऑफर के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "भारत की लीडिंग टेलीकॉम कंपनी होने के नाते हम अपने ऑनलाइन स्टोर पर सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस को उपलब्ध कराकर काफी एक्साइटेड हैं। हमने सैमसंग के इन प्रीमियम स्मार्टफोन से कीमत की बाधा हटाकर इन्हें खरीदना आसान बना दिया है। हमने इन स्मार्टफोन पर फायनेंस ऑफर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स इन शानदार स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।"

एयरटेल स्टोर से 9900 रुपए के डाउन पेमेंट पर सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस के 64 GB वेरिएंट को खरीद सकते हैं। यूजर को दो साल के लिए हर महीने 2,499 रुपए की किस्त भरनी होगी।

इसकी मासिक किस्त बिल्ट इन पोस्टपेड प्लान के साथ आती हैं, जिसमें यूजर को 80 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। इसके अलावा एयरटेल सिक्योर, एयरटेल टीवी और विंग म्यूजिक पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Recover deleted notification on android (HINDI)

एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से सैमसंग गैलेक्सी S9 और सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस कैसे खरीदें-

1. सबसे पहले एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर www.airtel.in/ऑनलाइन स्टोर पर जाएं और उस हैंडसेट वेरिएंट को चुनें जिसे आप खरीदना चाहते हैं।

2. अपनी एलिजिबिलिटी चैक करने के बाद इंस्टेंट लोन लें।

3. फोन के लिए डाउन पेमेंट करें।

4. इसके बाद वो स्मार्टफोन आपकी चुनी गई लोकेशन पर डिलिवर हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has introduced Samsung Galaxy S9 and S9 Plus range on its Online Store where the company is offering down payment options, instant financing and bundled monthly plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X