Home
News

पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल लेकर आया मानसून सरप्राइज ऑफर

हॉलीजे सरप्राइज ऑफर खत्म होने के बाद पोस्टपेड यूजर्स जुलाई में मानसून सरप्राइज ऑफर के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 30 जीबी डेटा दिया जाएगा और यूजर्स 10 हर महीने तक डेटा यूज कर पाएंगे।

By Neha

पॉपुलर भारतीय टेलिकॉम कंपनी एयरटेल भारती अपने यूजर्स के लिए हॉलीडे सरप्राइज के बाद मानसून सरप्राइज लेकर आई है। दरअसल कंपनी ने हॉलीडे सरप्राइज को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है और इसे इस बार नए नाम यानी मानसून सरप्राइज के नाम से लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को सितंबर तक के लिए 30 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर एक महीने में 10 जीबी तक डेटा यूज कर सकता है।

पोस्टपेड यूजर्स के लिए एयरटेल लेकर आया मानसून सरप्राइज ऑफर

एयरटेल का हॉलीजे सरप्राइज ऑफर इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और इसे जुलाई में खत्म होना है। इसके खत्म होने के बाद पोस्टपेड यूजर्स जुलाई में मानसून सरप्राइज ऑफर के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 30 जीबी डेटा दिया जाएगा और यूजर्स 10 हर महीने तक डेटा यूज कर पाएंगे।

भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल के ईमेल में लिखा है, "मानसून सीजन आ जाने के साथ हम ग्राहकों के लिए भी एक नया डेटा ऑफर लेकर आए हैं। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि डेटा सरप्राइज ऑफर को तीन और महीनों के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए पोस्टपेड ग्राहकों को My Airtel app पर 1 जुलाई के बाद क्लेम करना होगा।"

बता दें कि ये ऑफर सिर्फ एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। अगर यूजर्स के स्मार्टफोन में माय एयरटेल ऐप नहीं है, तो इसे गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर ऑफर क्लेम कर पाएंगे। एयरटेल जियो के कॉम्पिटीशन में लगातार प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए ऑफर पेश कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel has extended the Holiday Surprises offer by another three months for its postpaid customers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X