iPhone 11 और iPhone XR पर मिलेगा बड़ा इंस्टेंट डिस्काउंट, पढ़िए और जानिए कैसे...!
एयरटेल कंपनी हमेशा अपने यूज़र्स के लिए नए-नए ऑफर्स को पेस करती रहती है। इस बार भी एयरटेल कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए एक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एयरेटल यूज़र्स को आईफोन खरीदने पर छूट दी जाएगी। आइए आपको इस ऑफर के बारे में बताते हैं।

iPhone 11 पर 3,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
एयरटेल यूज़र्स अगर आईफोन खरीदेंगे तो उन्हें 3000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जाएगा। एयरटेल यूज़र्स अगर iPhone 11 खरीदेंगे तो उन्हें 3,400 रुपए की छूट मिलेगी। वहीं अगर यूज़र्स iPhone XR खरीदेंगे तो उन्हें 3,600 रुपए की छूट दी जाएगी।
एयरटेल पोस्टपेड यूज़र्स के लिए ऑफर
आपको बता दें कि इस ऑफर का फायदा एयरटेल के पोस्टपेड यूज़र्स ही उठा सकते हैं। इसके अलावा ये ऑफर एयरटेल के कुछ चुनिंदा स्टोर्स जैसे Chroma और Apple Unicorn Stores पर ही उपलब्ध है। आइए अब आपको बताते हैं कि इस ऑफर का फायदा कैसे उठाया जा सकता है।

Airtel Thanks का करना होगा इस्तेमाल
एयरटेल के पोस्टपेड यूज़र्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए Airtel Thanks ऐप पर जाना होगा। Airtel Thanks ऐप पर जाकर यूज़र्स को एक खास कूपन मिलेगा। इस कूपन के मिलने के बाद यूज़र्स को Claim Now पर क्लिक करके अपने ऑफर का क्लेम करना होगा।
मोबाइल नंबर करें शेयर
Airtel Thanks ऐप में अपने ऑफर का क्लेम करने के बाद यूज़र्स को एप्पल कंपनी के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर करना होगा। अपने नंबर शेयर करने के बाद यूज़र्स को Proceed पर क्लिक करना होगा।
एक ही बार कर पाएंगे इस ऑफर का इस्तेमाल
आपको बता दें कि ये ऑफर नॉन ट्रांसफेरेबल होगा। इसका मतलब है कि इस कोड का इस्तेमाल करके आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के लिए आईफोन नहीं खरीद पाएंगे। दरअसल, इस ऑफर का कोई गलत इस्तेमाल ना कर पाएं, इसलिए इस ऑफर कोड को नॉन-ट्रांसफेरेबल बनाया गया है।
आईफोन खरीदते वक्त पोस्टपेड नंबर चालू रखना जरूरी
इस ऑफर का इस्तेमाल करते हुए आईफोन खरीदने के लिए आपको यानि एयरटेल के पोस्टपेड यूज़र्स को एक बात का ख्याल रखना होगा कि अगर इस फोन को खरीदते वक्त आपका पोस्डपेड नंबर चालू नहीं होगा तो कूपन कोड काम नहीं करेगा। याद रखें कि इस ऑफर का फायदा 15 जुलाई 2020, से 10 अगस्त 2020 तक ही उठाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








