3,799 रुपए में Nokia 6.1 हो सकता है आपका
भारती एयरटेल ने शुक्रवार को एचएमडी ग्लोबल के साथ करार का ऐलान किया है। इस करार के तहत एयरटेल नोकिया के तीन नए स्मार्टफोन Nokia 6.1, Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco को अब एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से इन स्मार्टफोन को 3,799 रुपए के शुरुआती डाउन पेमेंट पर खऱीदा जा सकेगा। ये ऑफर एयरटेल के सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। कंपनी इन तीनों स्मार्टफोन को खरीदने पर अपने यूजर्स को कई ऑफर्स भी दे रही है।

एयरटेल का डाउन पेमेंट ऑफर में कस्टमर्स को फोन की कीमत के अनुसार, 3,799 रुपए से 8,599 तक डाउन पेमेंट करना होगा। नोकिया 6.1 के 3GB रैम वेरिएंट को 3,799 के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। इसके बाद 12 महीने के लिए 1,499 हर महीने के हिसाब से ईएमआई का भुगतान करना होगा। बता दें कि इसके लिए कस्टमर्स को एयरटेल पोस्टपेड कस्टमर होना जरूरी है।
इस पूरे ईएमआई पीरियड में एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए कई शानदार ऑफर पेश किया है, जिसमें 30 जीबी डेटा रोल ऑवर करने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल और एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
नोकिया 6.1 के 4GB रैम वेरिएंट को खरीदने के लिए कस्टमर्स को 5,799 रुपए का डाउन रेमेंट देना होगा। इसके बाद 12 महीने के लिए 1,499 हर महीने के हिसाब से ईएमआई का भुगतान करना होगा। नोकिया 7 प्लस की बात करें, तो इसके लिए यूजर्स को एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर 5,599 रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा और 12 महीने के लिए 2,099 रुपए हर महीने ईएमआई के रूप में भुगतान करने होंगे।
नोकिया के इस साल लॉन्च फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको की बात करें, तो इसमें यूजर को 8,599 रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा। इसकी 18 महीने की ईएमआई कोस्ट 2,799 रुपए होगी। इस ऑफर में कस्टमर्स को 50GB डेटा, एक साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप, एयरटेल सिक्योर डिवाइस प्रोटेक्शन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
बता दें कि नोकिया 6.1 के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 और 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए है। नोकिया 7 प्लस की कीमत 25,999 रुपए है, वहीं नोकिया के फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 सिरोको की कीमत 49,999 रुपए है।
अगर आप एयरटेल के इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो www.airtel.in/onlinestore पर विजिट करें। डाउन पेमेंट करने के बाद आपके दिए गए पते पर स्मार्टफोन आपके घर पर डिलिवर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








