Home
News

रिचार्ज से पहले जानलें, Airtel के इन प्लान पर अब मिलेगा कम डेटा

By Neha Kashyap

अगर आप एयरटेल सब्सक्राइबर हैं, तो रिचार्ज से पहले जान लें कि एयरटेल ने अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर मिलने वाला डेटा फायदा पर कटौती की है। कंपनी के इस फैसले के बाद एक बार फिर सब्सक्राइबर्स जियो की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। एयरटेल ने 149 रुपए और 399 रुपए के प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है, जिसके बाद 149 रुपए के प्रीपेड प्लान पर 2 जीबी डेटा और 399 रुपए के प्लान पर 2.4GB डेटा बैनेफिट नहीं मिलेगा। बता दें कि ये दोनों प्लान क्रमश: 28 दिन और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

रिचार्ज से पहले जानलें, Airtel के इन प्लान पर अब मिलेगा कम डेटा

एयरटेल ने इन दोनो प्लान को रिवाइज कर सिर्फ डेटा फायदा में कटौती की है, इसके अलावा वैलिडिटी पीरियड और अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएमएस फायदा समान ही है। रिवाइज के बाद 149 रुपए के प्लान पर हर रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा और ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा 399 रुपए के पैक पर यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा और ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। हालांकि कुछ सब्सक्राइबर्स को ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी पर मिल रहा है।

एयरटेल ने 149 रुपए और 399 रुपए के प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था, तब 149 रुपए के प्रीपेड प्लान पर 2 जीबी डेटा और 399 रुपए के प्लान पर 2.4GB डेटा ऑफर किया था। स्टोरी लिखने तक एयरटेल का 149 रुपए का प्रीपेड पैक कंपनी की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा था। वहीं 399 रुपए का पैक डेटा कटौती के साथ लिस्ट हो चुका है।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि एयरटेल के 149 रुपए और 399 रुपए के प्रीपेड प्लान पर डेटा कटौती के अलावा अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिल रहा है। यूजर्स वैलिडिटी पीरियड तक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। साथ ही दोनों प्लान पर यूजर्स को एयरटेल ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel revised rs 399 and 149 plans and Reduced Data Benefit. These plans now comes with less data benefits.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X