Home
News

एयरटेल इस प्लान में दे रहा है 50GB डेटा और ऐड ऑन कनेक्शन

By Neha Kashyap

भारती एयरटेल ने एक बार फिर अपना 649 रुपए का प्लान दोबारा पेश किया है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को पहले से ज्यादा बैनेफिट्स दे रही है।

बता दें कि कुछ समय पहले एयरटेल ने 649 रुपए का प्लान हटा दिया था और इसके बदले 399 रुपए, 499 रुपए और 799 रुपए के पोस्टपेड प्लान पेश किए थे, जो 1000 रुपए के अंदर आते हैं।

अब कंपनी ने एक बार फिर 649 रुपए का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। इस पोस्टपेड प्लान पर अब यूजर्स को 50 जीबी डेटा और फ्री ऐड ऑन कनेक्शन की सुविधा मिलेगी।

एयरटेल इस प्लान में दे रहा है 50GB डेटा और ऐड ऑन कनेक्शन

50 जीबी डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलते हैं, जो लोकल एसटीडी और रोमिंग में भी किए जा सकते हैं। साथ ही हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स एयरटेल विंक म्यूजिक, एयरटेल टीवी और एयरटेल सिक्योर डिवाइस प्रोटेक्शन स्कीम का फायदा भी ले सकते हैं।

रिलॉन्च के बाद कंपनी इस प्लान को फ्री ऐड ऑन कनेक्शन बैनेफिट्स के साथ पेश कर रही है। ऐड ऑन कनेक्शन स्कीम में यूजर्स अपने प्राइम प्लान पर चाइल्ड एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं और इसके बदले सिर्फ 100 रुपए का ही भुगतान करना होगा। ऐड ऑन कनेक्शन में शामिल किया गया यूजर 649 रुपए के प्लान पर मिलने वाले सभी फायदे ले सकेगा।

बता दें कि इसके पहले कंपनी ऐड ऑन कनेक्शन स्कीम 799 रुपए और इससे महंगे प्लान पर ही पेश करती थी। अब 799 रुपए के प्लान पर यूजर्स दो ऐड ऑन कनेक्शन पेश कर सकेंगे। वहीं, 1199 रुपए के पोस्टपेड प्लान में अब तीन ऐड ऑन कनेक्शन शामिल किए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Reintroduces Rs 649 Postpaid Plan With Free Add-On Connection and 50GB data benefit.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X