Home
News

Airtel के 99 रुपए के प्लान पर मिलेगा दोगुना फायदा

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर जारी है, जिसके चलते एयरटेल, रिलायंस जियो, आइडिया और वोडाफोन जैसी सभी प्रमुख कंपनियां अपने पुराने के साथ नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए हर नए रोज डेटा और कॉलिंग प्लान पेश कर रही हैं। साथ ही पुराने पुराने प्लान को रिवाइज कर उन्हें पहले से ज्यादा किफायती बना रही हैं। बीएसएनएल और जियो के बाद एयरटेल ने अपना 99 रुपए का टैरिफ प्लान रिवाइज किया है, जिसमें अब यूजर्स को दोगुना फायदा मिलेगा।

Airtel के 99 रुपए के प्लान पर मिलेगा दोगुना फायदा

Airtel के 99 रुपए के मौजूदा प्रीपेड पैक में यूज़र को 2 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिन की होगी। बता दें कि पहले ये पैक सिर्फ 1 जीबी डेटा वैलिडिटी के साथ आता था, जिसे कंपनी ने 2 जीबी कर दिया है। इस पैक में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल का फायदा मिलेगा। साथ ही यूज़र को 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे।

एयरटेल के अन्य 99 रुपए के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 5 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को 2 GB 3G/4G डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान में न तो कंपनी कॉलिंग ऑफर करती है न हीं यूजर्स को एसएमएस फ्री मिलेंगे। अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के लिए एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के अलग प्लान पेश किए हैं।

एयरटेल के इस प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 98 रुपए के प्लान के साथ करें, तो ये भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को कुल 2.1 जीबी डेटा मिलता है। यूजर हाई स्पीड पर रोजना .15जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकता है, जिसके बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। कंपनी अपने इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 140 फ्री एसएमएस मिलते हैं, जिन्हें लोकल और नेशनल इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो के इस प्लान की सबसे खास बात है कि यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

आइडिया का 103 रुपए का प्रीपेड प्लान दो महीने यानी 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर को 50 MB 3G इंटरनेट डेटा मिलता है। हालांकि इंटरनेट डेटा को सिर्फ 30 दिनों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही 60 दिनों के लिए @1.5p/sec की दर पर लोकल और एसटीडी कॉल मिलेगा। इसके साथ 0.6p/10Kb इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने यूजर्स के लिए 98 रुपए में प्रीपेड प्लान पेश करती है। बीएसएनएल का ये प्रीपेड प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर को 39 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 3p/10KB पर अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Revised its Rs. 99 prepaid Pack to counter jio with double data banefit. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X