Home
News

Airtel इस प्लान पर दे रहा है 27GB डेटा फ्री

By Neha

टेलीकॉम कंपनियां हर रोज नए प्लान पेश कर रही हैं और पुराने प्लान को रिवाइज कर रही हैं। कंपनियां का मकसद अपने उपभोक्ता को किफायती प्लान के जरिए अपने नेटवर्क पर बनाए रखने के साथ नए यूजर्स को आकर्षित करना है।

इसी क्रम में भारती एयरटेल ने एक बार फिर अपने 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। एयरटेल का ये प्लान पहले से ज्यादा किफायती हो गया है और इसमें यूजर्स को 27 जीबी डेटा फ्री मिल रहा है। बता दें कि एयरटेल का ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Airtel इस प्लान पर दे रहा है 27GB डेटा फ्री

एयरटेल के 149 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए रोजाना 1जीबी डेटा यानी कुल 28जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि कंपनी रिवाइज के पहले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 1जीबी डेटा देती थी। अब इस प्लान पर हर रोज 1जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा।

149 रुपए के इस प्लान में 28जीबी डेटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंगवॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और रोज 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। बता दें कि इस अनलिमिडेट कॉलिंग ऑफर में यूजर्स को रोजाना 250 मिनट्स और हफ्ते में 1000 मिनट्स फ्री कॉलिंग मिलेगी।

पहले भी हो चुका है 149 रुपए के प्लान में बदलाव-

149 रुपए का ये प्लान फिलहाल दिल्ली, कर्नाटक, आंध्रप्रदेशन और तेलंगाना सर्किल में यूजर्स के लिए मौजूद है। रिवाइज के बाद इस पैक को एयरटेल की वेबसाइट पर माय एयरटेल ऐप पर लिस्ट किया जा चुका है। बता दें कि कंपनी पहले भी इस प्लान को रिवाइज कर चुकी है।

इस प्लान में पहले यूजर्स को सिर्फ एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी। कंपनी ने पिछले रिवाइज में सभी नेटवर्क पर इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग सुविधा दी थी।

रिलायंस जियो का 149 रुपए का प्लान-

बता दें कि एयरटेल के अलावा जियो भी अपने कस्टमर्स के लिए 149 रुपए का प्लान पेश कर चुका है। इस प्लान में यूजर्स को 28 जीबी डेटा 4जी स्पीड मिलता है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, नेशनल और रोमिंग में भी) और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel ne apne users ke liye 149 rs ke tariff plan ko second time revised kiya hai. iss plan me users ko 28GB data, unlimited calling aur 2800 SMS bhi milenge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X