Home
News

Airtel इस प्लान पर दे रहा है 20GB डेटा बिल्कुल फ्री

By Neha

भारती एयरटेल ने हाल ही में अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए शानदार ऑफर्स के साथ नए डेटा प्लान पेश किए थे। अब कंपनी एक बार फिर पोस्ट पेड यूजर्स के लिए डेटा फायदे के साथ आई है। एयरटेल ने अपना 399 रुपए का पोस्टपेड प्लान रिवाइज किया है, जिसमें यूजर्स को कुल 20 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि इस प्लान में पहले यूजर्स को सिर्फ 10 जीबी डेटा मिलता था। 399 रुपए के प्लान के अलावा एयरटेल ने 499 रुपए, 799 रुपए और 1199 रुपए के प्लान को भी रिवाइज के बाद अतिरिक्त डेटा के साथ पेश किया है।

Airtel इस प्लान पर दे रहा है 20GB डेटा बिल्कुल फ्री

डेटा फायदे के अलावा इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग बैनेफिट भी मिलेगा, जिसमें अनलिमिटेड रोमिंग कॉल्स भी शामिल होंगे।

एयरटेल का 399 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल का 399 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल का 399 रुपए का माय प्लान इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान कुल 20जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान में अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन और फ्री ऐड ऑन का फायदा नहीं मिलेगा। लेकिन एयरटेल टीवी सर्विस का फायदा फ्री में लिया जा सकता है।

एयरटेल का 499 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल का 499 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल के 499 रुपए के प्लान की बात करें, तो रिवाइज के बाद इस प्लान में यूजर्स को कुल 40जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि रिवाइज के पहले ये प्लान 30जीबी डेटा के साथ आता था। डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) मिलेंगे। यूजर्स को रोमिंग में आउटगोइंग कॉल के लिए चार्ज किया जाएगा।

5 tech hacks you should know (Hindi)
एयरटेल का 799 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल का 799 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल के पोस्टपेड प्लान 799 रुपए और 1199 रुपए के प्लान में ऐड ऑन कनेक्शन स्कीम का फायदा मिलेगा। इन प्लान में यूजर सिर्फ किसी मेंबर को शामिल कर सकते हैं। अगर बात 799 रुपए के पोस्टपेड प्लान की करें, तो इसमें किसी सिर्फ 1 मेंबर को ही शामिल किया जा सकता है। इस प्लान में अब 60GB डेटा मिलेगा, जबकि कंपनी पहले सिर्फ 50जीबी डेटा ऑफर करती थी। किसी भी मेंबर को इस प्लान में शामिल करने पर ये डेटा दो यूजर्स में बंट जाएगा। इसके अलावा दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और आउटगोइंग कॉल मिलेंगे।

एयरटेल का 1199 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल का 1199 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

ऐड ऑन कनेक्शन के साथ आने वाले 1199 रुपए के प्लान में यूजर्स को पहले 75जीबी डेटा मिलता था, लेकिन रिवाइज के बाद ये प्लान भी 90जीबी डेटा के साथ आएगा। 1,199 रुपए के पोस्टपेड प्लान की बात करें, तो इसमें मेन यूजर दो अन्य मेंबर्स को शामिल कर सकता है। इस प्लान में कुल 90 जीबी डेटा मिलता है, जो 3 लोगों में उनकी जरूरत के हिसाब से खर्च किया जा सकेगा। इस प्लान में भी तीनों यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और आउटगोइंग कॉल मिलेंगे।

एयरटेल का 1599 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल का 1599 रुपए का पोस्टपेड प्लान-

एयरटेल के 1599 रुपए के प्रीमियम प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को 150जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 1999 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को 200 जीबी डेटा मिलेगा। 2999 रुपए के प्लान में 300जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि एयरटेल के 399 रुपए और 499 रुपए का प्लान ऐड ऑन कनेक्शन फायदे के साथ नहीं आते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel ne Postpaid Users ke liye 399 rs, 499 rs aur 799 rs ke plan revised kiye hain. in plan me extra data ke alawa calling benefit bhi milta hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X