Airtel 399 रुपए के प्लान पर दे रहा है 70 GB एक्सट्रा डेटा
भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ऐसी टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो प्लान, सर्विस और यूजर्स के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती हैं। साल 2017 में दोनों कंपनियों में दमदार कॉम्पिटीशन देखने को मिला, जो इस साल भी जारी है। रिलायंस जियो ने जहां सबसे सस्ते टैरिफ प्लान पेश किए वहीं, एयरटेल ने भी नए यूजर्स को जोड़ने के लिए कैशबैक और कई तरह के फायदे वाले ऑफर्स पेश किए हैं। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की कंपनियों के प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमत औऱ बैनेफिट्स लगभग एक समान ही हैं।

एयरटेल ने जियो को काउंटर करने के लिए 399 रुपए का टैरिफ प्लान रिवाइज किया है, जिसमें कंपनी 70 जीबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। एयरटेल का 399 रुपए का प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रिवाइज से पहले हर रोज 1.4 जीबी डेटा 4 जी नेटवर्क स्पीड पर मिलता था। अब यूजर्स को 70 दिनों के लिए हर रोज 2.4 जीबी डेटा मिलेगा।
इसके अलावा पहले की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग में) मिलता है। साथ ही यूजर्स को 70 दिनों के लिए एयरटेल ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
यहां हम एयरटेल के 399 रुपए के टैरिफ प्लान की तुलना जियो के 399 रुपए के प्रीपेड प्लान से करेंगे। जियो का 399 रुपए का टैरिफ प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग में) मिलता है। यूजर्स को 84 दिनों के लिए माय जियो ऐप और जियो टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
दोनों प्लान के बारे में डिटेल से जानने के बाद ये साफतौर पर पता चलता है कि एयरटेल का प्लान जियो की तुलना में ज्यादा डेटा फायदे के साथ आता है। 399 रुपए के प्लान में एयरटेल सभी यूजर्स को 2.4 जीबी डेटा डेली प्रोवाइड कर रहा है, जो 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये ऑफर सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए हैं। वहीं जियो अपने सभी यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा डेली और 126 GB डेटा ऑफर कर रहा है। इसका मतलब एयरटेल का प्लान ज्यादा फायदे के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications