Airtel लाया क्विज गेम, दो करोड़ रुपए जीतने का मौका
भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी किसी भी मौके को छोड़ना नहीं चाहती है। इसी क्रम में भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक क्विज गेम Airtel TV Free Hit पेश किया है।
इस क्विज गेम को यूजर्स एयरटेल ऐप पर खेल सकते हैं। जियो के कौन बनेगा करोड़पति गेम की तरह ये भी एक इंटरेक्टिव क्विज आधारित गेम है।

इसमें यूजर्स IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) से जुड़े सवालों के सही जवाब देने पर यूजर्स दो करोड़ रुपए तक प्राइस जीत सकते हैं।
लाइव और नॉन लाइव होगा क्विज गेम-
प्रोग्राम में रजिस्टर्ड करें-
एयरटेल क्विज गेम खेलने के लिए यूजर्स को सबसे पहले एयरटेल टीवी ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपग्रेड करना होगा। इसके बाद इस गेम को खेलने के लिए प्रतिभागी को इस प्रोग्राम में रजिस्टर्ड करना होगा। फिलहाल ये गेम एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए कब तक पेश करेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कैसे खेलें-
इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले एयरटेल टीवी ऐप में लॉग इन करना होगा और हर रोज 7.30 बजे एयरटेल टीवी ऐप खेलना होगा। डिजिटल एंकर प्रतिभागियों से T20 मैच के बारे में 11 दिलचस्प सवाल पूछेंगे। जो यूजर्स सभी 11 सवालों का सही जवाब देंगे वह ईनाम की रकम जीत जाएंगे।
मिलेगी लाइफ लाइन-
नॉन लाइव एयरटेल टीवी फ्री हिट-
अगर आप इसका नॉन लाइव वर्जन खेलने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसको गेम शुरू होने के पहले ही खेला जा सकेगा। कंपनी ने ये क्विज गेम खासतौर पर गेम लवर्स के लिए पेश किया है। यूजर्स को इंस्टेंट मनी जीतने के लिए मैच परिणाम का विश्लेषण करना होगा। यूजर्स को हर सवाल का सही जवाब देने पर ईनाम मिलेगा। इस गेम की शुरुआत में यूजर्स को गेम लेवल का टार्गेट सेट करना होगा। उस टार्गेट पर पहुंचने पर यूजर को निश्चित जीत की राशि इंस्टेंट अकाउंट में मिलेगी।
सिर्फ T20 सीरिज तक ही चलेगा क्विज गेम-
दोनों ही तरीकों से गेम खेलने पर कॉन्टेस्टेंट को ऐप नोटिफिकेशन के जरिए सूचना मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने इस क्विज गेम को सिर्फ T20 सीरिज के लिए ही पेश किया है। कंपनी की इस पहल से यूजर्स के बीच एयरटेल ऐप पॉपुलर होगा और एयरटेल टीवी ऐप को भी ज्यादा से ज्यादा लोग डाउनलोड करेंगे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में एयरटेल ने सबसे ज्यादा यूजर्स के बीच अपनी पहुंच बनाई है। ऐसे में इस तरह का क्विज गेम कंपनी को और फायदा पहुंचाएगा।


Click it and Unblock the Notifications