Home
News

एयरटेल 59 रु. प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 27 दिनों की वैलिडिटी, रोमिंग कॉल और डाटा भी

By Agrahi

एयरटेल अब किसी और को आगे आने का मौका नहीं देना चाहता है इसीलिए तो कंपनी अब एक ऐसा प्लान पेश किया है कि आईडिया और वोडाफोन तो क्या सस्ते प्लान के लिए फेमस रिलायंस जियो की भी बोलती बंद हो जाएगी. भारती एयरटेल ने अपने एंट्री लेवल 59 रुपए के टैरिफ प्लान में कुछ बदलाव किए हैं. एयरटेल अब इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है. साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी 27 दिनों की होगी और इसके साथ यूज़र्स को 500MB का डाटा मिलेगा. इसके अलावा रोमिंग कॉल भी इस प्लान में शामिल होंगे.

एयरटेल 59 रु. प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 27 दिनों की वैलिडिटी, रोमिंग कॉल और डाटा भी

बता दें कि इतनी कम कीमत कोई और टेलिकॉम ऑपरेटर 27 दिनों की वैलिडिटी नहीं देता है साथ इस प्लान के अन्य बेनिफिट भी एकदम शानदार हैं. हालांकि यह प्लान फ़िलहाल केवल कोलकाता सर्किल में ही यूज़र्स को दिए गए हैं, लेकिन हो सकता है कि कंपनी अन्य सर्किल के लिए भी ऐसे ही प्लान पेश करे. इन प्लान का लाभ कोलकाता के एयरटेल प्रीपेड यूज़र्स ले सकते हैं.

Honor 9 Lite First impression (Hindi)

कोलकाता के अलावा अन्य सर्किल में भी एयरटेल का 59 रुपए का प्लान मौजूद है, लेकिन इन जगहों पर इस प्लान में दिए गए बेनिफिट इतने अधिक नहीं हैं. अन्य सर्किल में एयरटेल 59 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड STD और लोकल कॉल देता है, इसके साथ 100 SMS हर दिन यूज़र्स को मिलते हैं, रोमिंग कॉल, 500MB डाटा भी इस प्लान में शामिल हैं, लेकिन वैलिडिटी केवल 7 दिनों की दी गई है.

वहीं कोलकाता प्रपिद यूज़र्स के लिए रिवाइज्ड यह प्लान उन यूज़र्स के लिए खास है जो कि कम कीमत में एक किफायती वॉयस कॉलिंग प्लान देख रहे हैं. बल्कि इस प्लान की एक और शानदार बात है वो यह कि एयरटेल का यह अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान बिना किसी FUP लिमिट के साथ आता है यानी कि वॉयस कॉल अनलिमिटेड होगी.

एयरटेल के इस प्लान की टक्कर में वोडाफोन और आईडिया तो क्या रिलायंस जियो के पास भी कोई सस्ता प्लान नहीं है. जियो का एक 52 रुपए का प्लान है जो कि अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 150MB डाटा प्रति दिन, 70SMS देता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 7 दिनों की है. जो कि एयरटेल के अन्य सर्किल में दिए जाए रहे 59 रुपए के प्लान से मिलता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel is offering an amazing deal under its rs.59 offer. This plan gives unlimited voice call, 500 MB data, roaming for 27 days. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X