Home
News

Airtel के इस प्लान पर मिल रहा है 40 GB डेटा, बिल्कुल फ्री

By Neha Kashyap

Airtel के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपना 649 रुपए का पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अपग्रेड के साथ इस प्लान पर यूजर्स को ज्यादा डेटा फायदा मिलेगा। एयरटेल अपने इस पोस्टपेड प्लान पर ग्राहकों को 40 जीबी एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। याद हो कि एयरटेल ने अप्रैल में इस प्लान को दोबारा लॉन्च किया था। पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया था। 649 रुपए का पोस्टपेड प्लान Airtel MyPlan Infinity के 'बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान' के तौर पर आता है।

Airtel के इस प्लान पर मिल रहा है 40 GB डेटा, बिल्कुल फ्री

एयरटेल के 649 रुपए के पोस्टपेड प्लान में पहले 50 जीबी डेटा मिलता था। अब सब्सक्राइबर को 90 जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान डेटा रोल ओवर फैसिलिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स वैलिडिटी डेट खत्म होने पर बचे डेटा को अगले महीने इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही कंपनी इस प्लान को फ्री ऐड ऑन कनेक्शन बैनेफिट्स के साथ पेश कर रही है।

ऐड ऑन कनेक्शन स्कीम में यूजर्स अपने प्राइम प्लान पर चाइल्ड एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं और इसके बदले सिर्फ 100 रुपए का ही भुगतान करना होगा। ऐड ऑन कनेक्शन में शामिल किया गया यूजर 649 रुपए के प्लान पर मिलने वाले सभी फायदे ले सकेगा।

90 जीबी डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलते हैं, जो लोकल एसटीडी और रोमिंग में भी किए जा सकते हैं। साथ ही हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स एयरटेल विंक म्यूजिक, एयरटेल टीवी और एयरटेल सिक्योर डिवाइस प्रोटेक्शन स्कीम का फायदा भी ले सकते हैं। फिलहाल ये प्लान चुनिंदा क्षेत्रों में चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी इसे अन्य सर्किल में भी पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Now Offering Rs 649 Postpaid Plan With Free Add-On Connection and 40GB extra Data benefit.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X