एयरटेल 349 रुपए के रिचार्ज पर 100% कैशबैक ऑफर
लगता है एयरटेल ने ठान लिया है की रिलायंस जियो को पूरी तरह कॉपी करते रहेंगे। तभी तो एक बार फिर कंपनी ने जियो की ही तरह कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह ऑफर एयरटेल ने अपने 349 रुपए के प्लान पर दिया है। इस प्लान पर एयरटेल पूरे 100% का कैशबैक दे रही है।

इतना ही नहीं ठीक जियो की तरह एयरटेल का यह ऑफर भी लिमिटेड है। एयरटेल का यह ऑफर प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। इस ऑफर में यूज़र्स को कैशबैक ऑफर इनस्टॉलमेंट में दिया जाएगा साथ ही इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं।
एयरटेल का यह ऑफर कभी भी बंद हो सकता है, हालांकि इसकी अंतिम तिथि कंपनी ने नहीं बताई है। इस ऑफ़र में यूज़र्स को 7 इंसटॉलमेंट में कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के लिए यूज़र्स को 349 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए कंपनी को पूरे रुपए देने होंगे जबकि 349 रुपए का कैशबैक उन्हें अगले 7 महीनों में मिलेगा।
इस ऑफर को पाने के लिए यूज़र्स को My Airtel Application पर जाकर 349 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। जिसके लिए यूज़र्स को Airtel Payment Bank से पे करना होगा।
बता दें की जियो ने भी पिछले दिनों ठीक ऐसा ही एक ऑफर पेश किया था। जिसमें जियो ग्राहकों को 399 रुपए के रिचार्ज पर 100% का कैशबैक मिल रहा था। यह कैशबैक जियो वाउचर के रूप में देगा। यह ऑफर आज 12 अक्टूबर से लाइव है, यानी कि आज से 18 अक्टूबर तक यदि को अपने जियो नंबर पर रिचार्ज कराता है तो उसे यह कैशबैक मिलेगा।
इससे पहले भी एयरटेल ने जियो की देखा देखी सस्ता 4जी स्मार्टफोन पेश किया था। यह फोन कंपनी ने कार्बन के साथ मिलकर लॉन्च किया था, इसका नाम कार्बन ए40 इंडियन है।


Click it and Unblock the Notifications