जियो के 303 रु ऑफर के काउंटर में एयरटेल का 100 रु 10जीबी डाटा ऑफर
oi
-Agrahi
एयरटेल अपने यूज़र्स के लिए ले आया है एक नया ऑफर, इसमें यूज़र को मिलेगा 100 रुपए 10जीबी डाटा ऑफर।
By Agrahi
लगता है कि एयरटेल बस मौके की तलाश में थी, तभी तो रिलायंस जियो के नए 303 रुपए वाले ऑफर को काउंटर करने के लिए कंपनी ने 100 का आकर्षक ऑफर पेश किया है। एयरटेल ने अपन पोस्टपेड यूज़र्स को एक नोटिफिकेशन भेजा है, जिसमें कंपनी ने अपने इस नए ऑफर का एलान किया है। इसके तहत यूज़र्स 100 में 10जीबी अतिरिक्त डाटा पा सकते हैं।

हालांकि एयरटेल ने यह भी साफ़ किया है कि यह कदम उन्होंने जियो के ऑफर को देखते हुए नहीं उठाया है, बल्कि यह उनके सरप्राइज ऑफर के तहत है। इसके अंतर्गत एयरटेल पोस्टपेड यूज़र्स जो भी प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके साथ मात्र 100 रुपए अतिरिक्त देकर 10जीबी डाटा पा सकते हैं। लेकिन एयरटेल के इस ऑफर में एक ट्विस्ट है, और वो यह है कि एयरटेल का यह ऑफर हर किसी के लिए नहीं है, बल्कि कुछ ही पोस्टपेड यूज़र्स के लिए है।

गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी नई सेवाओं की घोषणा की थी। जिसके अनुसार अप्रैल से जियो सेवाएं मुफ्त नहीं होंगी। यूज़र्स को 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी, जो कि एक साल के वैलिड होगी। इसके बाद यूज़र्स 303 रुपए में एक महीने के लिए 30 जीबी तक डाटा पा सकते हैं, इतना ही नहीं आपको हैप्पी न्यू इयर की हर सुविधा इस पैक में मिलेगी।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed
English summary
Airtel's counter attack on jio prime membership, offers 10GB data in just rs 100. Read more detail in Hindi.


Click it and Unblock the Notifications