ये कंपनी दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 70 जीबी डाटा का तोहफा
एयरटेल के नए प्लान्स की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। कंपनी का लेटेस्ट प्लान 448 रुपए का है। एयरटेल का यह प्लान काफी कुछ रिलायंस जियो के 399 रुपए के प्लान से मिलता है।
पिछले दिनों में एयरटेल समेत, आईडिया, वोडाफोन और रिलायंस जियो ने भी कई नए प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो ने तो अपने पुराने टैरिफ प्लान्स की कीमत भी बढ़ाई है। कम्पटीशन और भी बढ़ गया है, हर कंपनी का फिलहाल एक ही मोटो है, अधिक से अधिक सब्सक्राइबर पाना। यही कारण है की टेलिकॉम कंपनियां अब यूज़र्स के लिए कई तरह ऑफर्स पेश कर रही हैं।

बता दें कि एयरटेल के इस प्लान को पाने के लिए आपको MyAirtelapp डाउनलोड करनी होगी, इसी के बाद आपको पता चलेगा कि यह प्लान आपके लिए उपलब्ध है या नहीं।
ये है ऑफर
बात एयरटेल के नए प्लान की करें, तो 448 रुपए में कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। इसमें यूज़र्स लोकल और नेशनल दोनों कॉल्स का लाभ ले सकते हैं। इस ऑफर में 1जीबी का डाटा मिलेगा और हर दिन 100 SMS भी यूज़र्स को मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 70 दिनों की है।
हर हैंडसेट पर मिलेगा लाभ
एयरटेल के इस नए प्लान की सबसे खास बात है कि यह ऑफर हर हैंडसेट यूज़र के लिए है। एयरटेल के कई अन्य प्लान केवल 4जी हैंडसेट यूज़र के लिए सिमित हैं, लेकिन इस प्लान में ऐसी कोई लिमिट नहीं है। यदि आप 3जी यूज़र हैं तो भी आप इस प्लान का लाभ ले सकते हैं।
ये है हर दिन की लिमिट
एयरटेल के इस प्लान में वैसे तो अनलिमिटेड कॉलिंग है, लेकिन हर दिन की लिमिट 300 मिनट दी गई है। एक हफ्ते के लिए यह 1200 मिनट है। वहीं डाटा लिमिट 1जीबी डाटा है, इसके बाद डाटा की स्पीड 64kbps तक घाट जाएगी।
ये है जियो का प्लान
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि एयरटेल का 448 रुपए का प्लान रिलायंस जियो के 399 रुपए के प्लान की तरह है। जियो के इस प्लान में यूज़र्स को कॉलिंग और डाटा के साथ ही ऐप्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें JioMusic, JioTV, JioCinema और अन्य ऐप्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications







