अपडेट हुआ ये प्लान, अब मिलेगा 19.2GB एक्सट्रा डेटा
एयरटेल और जियो के बीच डेटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि इस डेटा वॉर का सबसे ज्यादा फायदा तो यूजर्स को मिल रहा है। दोनों ही कंपनियां रह रोज अपने कई प्लान को रिवाइज कर उन्हें पहले से ज्यादा किफायती बना रही हैं।
एयरटेल ने एक बार फिर अपना 199 रुपए का प्रीपेड प्लान अपग्रेड किया है। अपग्रेड के बाद इस प्लान में यूजर्स को 19.2GB एक्सट्रा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। बता दें कि इस प्राइस कैटेगिरी में एयरटेल ही नहीं बल्कि कई कंपनियां टैरिफ प्लान पेश कर रही हैं।

एयरटेल का 199 रुपए का प्लान-
एयरटेल का 199 रुपए का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर को हर रोज 1.4जीबी डेटा 3जी/4जी के स्पीड पर मिलता है। ये प्लान कुल 39.2जीबी डेटा के साथ आता है। रिवाइज से पहले एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को कुल 28जीबी डेटा और रोजाना 1जीबी डेटा मिलता था। डेटा अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मिलेगी।
जियो का 199 रुपए का प्लान-
जियो की बात करें, तो कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 199 रुपए का प्लान पेश किया है। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 2जीबी डेटा और कुल 56जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
आइडिया का 199 रुपए का प्लान-
आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 28जीबी 4G स्पीड डेटा मिलेगा। पहले इस प्लान में 28 दिनों के लिए सिर्फ 1जीबी डेटा मिलता था। यानी कंपनी इस प्लान में बदलाव के बाद यूजर्स को 27जीबी डेटा एक्सट्रा दे रही है। डेटा के अलावा 199 रुपए के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग रोजाना 300 मिनट्स और हफ्ते में 1200 मिनट्स की लिमिट के साथ आएगी। इस लिमिट के क्रोस होने पर 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे।
वोडाफोन का 198 रुपए प्लान-
वोडाफोन के 198 रुपए वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 1GB 4G/3G डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स मिलेंगे। रोमिंग में भी। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। बता दें कि ये प्लान कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है।
बीएसएनएल का 187 रुपए का प्लान-
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए इन सभी प्लान की टक्कर में 187 रुपए का रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। BSNL 187 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1GB 3G डाटा और कॉलर ट्यून की सुविधा देता है। इस प्लान की कीमत अलग-अलग सर्किल के हिसाब से अलग भी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications