JioPhone की टक्कर में 2500 रु. तक का 4G फोन लाएगी एयरटेल, ये है तैयारी
सस्ते 4जी फोन की जंग इन दिनों स्मार्टफोन मार्केट में काफी तेज है। मोबाइल फोन ब्रांड से लेकर टेलिकॉम ऑपरेटर भी इसी कोशिश में लगी हैं कि कैसे रिलायंस जियो के जियोफोन को टक्कर दी जाए। इस दौड़ में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल भी शामिल है। इसी के चलते एयरटेल कई मोबाइल फोन ब्रांड से बात कर रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल जियोफोन के टक्कर में सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन की कीमत 2500 रु से 2700 रुपए तक हो सकती है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह नया फोन एयरटेल दिवाली से पहले पेश कर सकती है।

बता दें कि रिलायंस जियो का 4जी फीचर फोन कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है, जिसको कंपनी मुफ्त में पेश कर रही है। हालाँकि इसके लिए यूज़र्स को 1500 रुपए की सिक्योरिटी देनी है जो कि रिफंडेबल है। ऐसे में अन्य टेलिकॉम और मोबाइल फोन निर्माता सभी के आगे बड़ा चैलेंज आता है कि जियो के इस जियोफोन को मात कैसे दी जाए। यही कारण है कि एयरटेल भी इसी काम पर लगी है।
रिलायंस जियो के लिए प्री-ऑर्डर एक बार हो चुके हैं। अधिक डिमांड के चलते कंपनी ने प्री-ऑर्डर फिलहाल बंद कर दिए हैं, हालांकि अपनी साईट पर कंपनी ने इसे दोबारा शुरू करने की बात कही है। साथ ही इस फोन की डिलीवरी में भी कुछ देरी देखने को मिल रही है।
जियोफोन की डिलीवरी का एयरटेल को हो सकता है फायदा
जियोफोन की भारी डिमांड के कारण जहां इसकी डिलीवरी लेट होगी साथ ही कई यूज़र्स को इसे ऑर्डर करने के लिए भी वेट करना पड़ेगा वहीं एयरटेल को इसका फायदा हो सकता है। यदि एयरटेल कम कीमत 4जी स्मार्टफोन जल्दी पेश करती है तो हो सकता है कि यूज़र्स एयरटेल की तरफ आकर्षित हों।


Click it and Unblock the Notifications








