Home
News

वोडाफोन की देखा-देखी एयरटेल और आईडिया भी घटाएंगे 2जी डेटा टैरिफ

कम से कम रेट में 2जी डेटा देने की दौड़ में एयरटेल और आईडिया भी जल्‍द उतरने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वोडाफोन की तरह भारतीय एयरटेल और आईडिया भी अपने 2जी डेटा टैरिफ के दाम कम कर सकते हैं।

हाल ही में वोडाफोन ने भी अपने 2जी डेटा टैरिफ प्‍लान में 80 प्रतिशत की कटौती की है। हो सकता है एयरटेल और आईडिया अपने प्‍लान में 90 प्रतिशत की कटौती करें। मंगलवार को वोडाफोन ने 10 पैसे प्रति केबी से घटाकर 2 पैसे प्रति 10 केबी कर दिए थे।

वोडाफोन की देखा-देखी एयरटेल और आईडिया भी घटाएंगे 2जी डेटा टैरिफ

वोडाफोन की नई दरें कर्नाटका, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में लागू भी हो गई है जल्‍द इन्‍हें पूरे देश में लागू किया जाएगा। भारती एयरटेल भी बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों के उपभोक्‍ताओं को सस्‍ता इंटरनेट मुहैया कराने के लिए अपनी डेटा दरें कम कर सकता हैं।

अगर ऐसा हुआ तो एयरटेल पोस्‍टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के उपभोक्‍ताओं को कम कीमत में इंटरनेट डेटा प्‍लान उपलब्‍ध कराएगी। दूसरी तरह आईडिया सेलुलर भी 199 रुपए और 299 रुपए के डेटा टैरिफ प्‍लान में कटौती कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X