इंटरनेट यूजरों की हो गई बल्ले-बल्ले एयरटेल ने 31% कम किए इंटरनेट डेटा प्लान
वोडाफोन के 2जी डेटा प्लान सस्ते करने के बाद सभी दूरसंचार कंपनियों ने भी एक-एक करके अपने डेटा प्लान सस्ते की दिए। लेकिन एयरटेल ने 2जी के अलावा 4जी इंटरनेट के दामों में भी 31 प्रतिशत की कटौती की है। हम आपको बता दें एयरटेल इस समय बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और चंडीगढ़ सर्किलों में अपनी सेवाएं दे रही है।
4जी प्लान सस्ते होते हैं बाद एयरटेल उपभोक्ताओं को 450 रुपए से शुरुआती डेटा प्लान ऑफर मिलेंगे जो पहले 650 रुपए से शुरु होते थे। इससे पहले एयरटेल ने पंजाब और हरियाणा में अपने 2जी डेटा प्लान में 90 प्रतिशत की कटौती की थी। 4जी प्लान में कटौती करके एयरटेल अपनी 4जी सर्विस को और बढ़ाना चाहती है, इसके लिए कंपनी 999 रुपए के पैकेज में 1,000 फिल्म और 100 गेम्स लाइब्रेरी भी दे रही है।

नए प्लानों के तहत यूजर 3जी की कीमत में 4जी स्पीड इंटरनेट स्पीड का फायदा उठा सकता है। अब आपको 450 रुपए में 2जीबी, 650 रुपए में 3जीबी और 750 रुपए में 4जीबी डेटा मिलेगा । इसके अलावा अगर आप ज्यादा डेटा प्लान लेना चाहते हैं तो 4,799 रुपए में 80 जीबी, 2,999 रुपए में 45 जीबी और 2,049 रुपए में 25 जीबी 4जी डेटा प्लान चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








